फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father filed complaint against electricity corporation and factory owner

Panipat News: पिता ने दी बिजली निगम और फैक्टरी मालिक के खिलाफ दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Father filed complaint against electricity corporation and factory owner
पानीपत। भारत नगर में फैक्टरी के सामने गली में रखे ट्रांसफार्मर के फ्यूज से करंट लगने के कारण जान गंवाने वाले दो साल के रुद्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रुद्र के पिता संजय ने बिजली निगम व फैक्टरी मालिक के खिलाफ पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर बिजली निगम के एसई धर्मबीर सिंह छिक्कारा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


भारत नगर निवासी संजय कुमार ने बताया कि वो भारत नगर में किराये पर रहता है और एक फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार को उसका बेटा रुद्र गली में खेल रहा था। खेलते खेलते वह अलंकार फैक्टरी के बाहर गली में रखे ट्रांसफार्मर के पास चला गया। इस दौरान जमीन से करीब ढाई फीट की ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मर के फ्यूज से उसे करंट लग गया और बिजली के झटके से वाे दूर जाकर गिर गया। उसके जानकार रुद्र को नागरिक अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने रुद्र को मृत घोषित कर दिया था। पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना के कार्यकारी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी जांच में दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed