फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father and sister-in-law strangled the young man to death with a sardine

Panipat: पिता और भाभी ने की युवक की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या, अंतिम संस्कार करने लगे तो हुआ खुलासा

Thu, 30 Jun 2022 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jun 2022 02:22 AM IST
सार

आरोप है कि नशे में धुत बेटा पिता के साथ मारपीट और भाभी के साथ छेड़छाड़ करता था। तंग आकर यह कदम उठाया। पुराना औद्योगिक थानाक्षेत्र के एक गांव का मामला है। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे।

विज्ञापन
Father and sister-in-law strangled the young man to death with a sardine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुराना औद्योगिक थानाक्षेत्र में मंगलवार रात दो बजे पिता और भाभी ने युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी। वे दोनों युवक की नशे की आदत से परेशान थे। आरोप है कि युवक नशे में पिता के साथ मारपीट और भाभी से छेड़छाड़ करता था। इसलिए दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रची। सोते समय दोनों ने चुन्नी से उसका गला घोंट दिया। बुधवार को सुबह शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की। पड़ोसियों ने गले पर निशान देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अर्थी से उठाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुराना औद्योगिक थानाक्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसका छोटा भाई मेहनत मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। अकसर पिता से नशे के लिए पैसे मांगता था। इनकार करने पर वह मारपीट करता था। यहां तक कि दो माह से पंकज अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ भी कर रहा था।
विज्ञापन


घरवालों ने उसे समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार रात भी उसने नशे की हालत में घर में झगड़ा किया और मारपीट की। इसके बाद कमरे में जाकर सो गया। मारपीट और छेड़छाड़ से तंग आकर पिता और भाभी (शिकायतकर्ता की पत्नी) ने मिलकर साजिश के तहत युवक की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चूना लगाकर निशान छिपाने का प्रयास
हत्या के बाद युवक के पिता और भाभी ने मिलकर गले पर सफेद चूना लगाकर निशान छिपाने का प्रयास किया। सुबह परिजन बेटे की मौत पर विलाप करने लगे। पड़ोसियों ने मौत का कारण पूछा तो पिता ने कहा कि उसे नहीं पता कि मौत कैसे हुई, सुबह उन्हें मृत मिला। अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीण अंतिम दर्शन करने लगे तो गले पर काले निशान देखकर पड़ोसियों को शक हो गया और उन्होंने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी।

शादी के बाद काम छोड़ दिया था, भाभी पर रखने लगा था नजर 
युवक ने बताया कि वह चार बहन भाई है। युवक ने बताया कि दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक पहले मेहनत मजदूरी करता था, लेकिन शादी के बाद काम छोड़ दिया। वह घर पर ही रहने लगा और उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पत्नी ने इस बारे में मायके में बताया था। उन्होंने उसको अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया था। 


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बड़े भाई के बयान पर पिता और शिकायतकर्ता की पत्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के लिए विसरा मधुबन भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। - बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed