फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father and grandmother strangled the minor to death, cremated overnight

Panipat News: पिता और दादी ने नाबालिग की गला घोंटकर की हत्या, रातों-रात किया संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Father and grandmother strangled the minor to death, cremated overnight
पानीपत। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के दूसरी जाति के लड़के के साथ फरार होने से नाराज पिता ने दादी समेत तीन लोगों के साथ मिलकर चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। परिवार ने रातों-रात शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया और किसी को भनक तक न लगने दी। किशोरी कई दिनों तक दिखाई नहीं दी तो आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। चांदनीबाग थाने की पुलिस ने पिता व दादी समेत चार लोगों पर हत्या, साक्ष्य को खुर्द-बुर्द करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया, लेकिन आरोपियों के चेहरे पर पश्चाताप के कोई भाव नहीं थे। उन्होंने जज के सामने भी कहा कि हमने जो करना था, कर दिया।
विज्ञापन

वारदात शनिवार रात की है। चांदनीबाग थाना अंतर्गत गांव में विगत 23 मार्च को एक नाबालिग लड़की प्रेम प्रसंग के चलते इसराना थानाक्षेत्र के परढाना गांव निवासी एक लड़के के साथ चली गई थी। नाबालिग के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को 18 अप्रैल को बरामद कर लिया। लड़की को शेल्टर होम और लड़के को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। परिजन लड़की को शेल्टर होम से घर ले गए। इसके बाद उसे जींद में उसकी मौसी के घर भेज दिया। वे उसे गत शनिवार को गांव ले आए और उसी रात उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। रात में ही शव गाड़ी में श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को बुधवार को स्थानीय लोगों ने नाबालिग के गायब होने की सूचना दी। अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती घर पर नहीं मिली। इसके बाद पुलिस का शक गहराता गया। पुलिस ने लड़की के पिता से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने पास पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। एएसपी मयंक मिश्रा ने बृहस्पतिवार को फिर से गांव में जाकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। बताया जा रहा है कि पिता व दादी ने दादा व चाचा के साथ मिलकर उसकी हत्या की। चारों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार उन्होंने कोर्ट के सामने भी हत्या की वारदात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदनीबाग पुलिस ने हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पिता, दादी, दादा व चाचा को गिरफ्तार किया है। उन्हें बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि पिता को वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद करने के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
- मयंक मिश्रा, सहायक पुलिस अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed