फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father and four-year-old son died after being crushed by a roadways bus, three-year-old son is critical

Panipat News: रोडवेज बस के कुचलने से पिता और चार साल के बेटे की मौत, तीन साल का बेटा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Father and four-year-old son died after being crushed by a roadways bus, three-year-old son is critical
पानीपत। जीटी रोड पुलिस लाइन के सामने हरियाणा रोडवेज की बस के कुचलने से पिता व चार साल के एक बेटे की मौत हो गई। जबकि तीन साल का एक बेटा गंभीर है। उसका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है। वह दोनों बेटों को अपनी पत्नी के पास से जबरदस्ती लेकर गया था। पत्नी उससे अनबन के चलते दोनों बेटों के साथ अलग रह रही थी। सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने रोडवेज बस के चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिता व पुत्र के शवों का पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

नीलम ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से यूपी के एटा जिले के बतरी गांव से है। वह लंबे समय से पानीपत के विकास नगर में रहती है। उसके पति चरण सिंह (36) पुलिस लाइन से आगे पालीवाल फैक्टरी में काम करते थे। वे अनबन के बाद करीब डेढ़ माह से उनसे अलग रह रहे थे। वह दोनों बच्चों के साथ अलग रह रही थी। चरण सिंह बुधवार सुबह के समय उसके पास कमरे पर आया और बेटे नितिन व जतिन को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। इसके करीब आधे घंटे बाद ही उसके पास पति व दोनों बेटों के पुलिस लाइन से आगे पसीना रोड के नजदीक रोडवेज बस की चपेट में आ गए। उसको किसी ने फोन कर इसकी सूचना दी। इसमें उसके पति चरण सिंह और बेटे नितिन (04) की मौत हो गई। जबकि छोटा बेटा तीन साल का जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। चालक बस को छोड़कर भाग गया। सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने बाप बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है। नीलम ने बताया कि उसका पति बच्चों को जबरदस्ती नहीं ले जाता तो आज यह हाल नहीं होता।
विज्ञापन


वर्जन
जीटी रोड पर रोडवेज बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति व उसके चार साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों के शवों के वीरवार को पोस्टमार्टम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष, प्रभारी, सेक्टर-29 औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed