फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fasting people offered prayers on Alvida Juma, Eid will be celebrated today

Panipat News: अलविदा जुमे पर रोजेदारों ने अदा की नमाज, आज मनाई जाएगी ईद

Sat, 21 Mar 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 21 Mar 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Fasting people offered prayers on Alvida Juma, Eid will be celebrated today
जामा म​स्जिद में नमाज अदा करते लोग। संवाद
पानीपत। रमजान के पवित्र महीने के अलविदा जुमे पर शुक्रवार को रोजेदारों व समुदाय के लोगों ने मस्जिद व दरगाह में नमाज अदा की और देश की सुख-समृद्धि व शांति की दुआ की। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इसके लिए शहर की 55 समेत जिले की सभी मस्जिदों और दरगाहों पर नमाज अदा की जाएगी। जिले की मस्जिद और दरगाह में सुबह के समय नमाज का समय-समय अलग रखा है। पहली नमाज सुबह साढ़े सात बजे और अंतिम सवा नौ बजे की जाएगी। ईदगाह के मौलाना सादिक की अगुवाई में समुदाय के लोगों ने शनिवार को स्कूलों की छुट्टी के लिए एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लोगों ने शुक्रवार को ईद के लिए डाई फ्रूट और मिठाई के साथ कपड़ों की खरीदारी की। ऐसे में बाजार में बारिश के दौरान लोगों की भीड़ रही। इसके साथ मस्जिद व दरगाह में नमाज अदा करने के लिए तैयारी की गई। शुक्रवार को अलविदा जुमे पर शहर समेत जिले के सभी मस्जिदों व दरगाहों पर नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने अल्लाह से देश व परिवार की सुख-समृद्धि व शांति के लिए दुआ मांगी। मॉडल टाउन की ईदगाह के मौलवी मौलाना सादिक ने बताया कि इस पाक महीने में अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को अवश्य दान करना चाहिए और इस समय ग्रहण की अच्छी बातों को जीवन में हमेशा के लिए उतारना चाहिए और बुरे कर्मों को पीछे छोड़ नेक काम करने चाहिए। उन्होंने बताया कि पहली नमाज सुबह साढ़े सात बजे की जाएगी और आखिरी नमाज सुबह सवा नौ बजे शुरू होगी। इसके लिए सभी मस्जिदों व दरगाहों में तैयारी पूरी हो चुकी हैं। नमाज प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मस्जिदों व दरगाहों में तय समय पर की जाएगी।
विज्ञापन

यहां इतने बजे होगी नमाज-
स्थान समय
ईदगाह 08:30
गोसली 08:15
कलंदर दरगाह 09:15
माईजी 08:30
सनौली 09:00
सिवाह 08:30
पुरानी कोर्ट 07:45
मनमोहन नगर 07:30
अशोक विहार कॉलोनी 07:45
कच्चा कैंप 07:30
सिविल अस्पताल मस्जिद 08:30
ईद पर स्कूल खोलने वालों पर होगी कार्रवाई
पानीपत। जमीयत उलेमा-ए-हिंद पानीपत के प्रतिनिधियों ने सभी स्कूलों में शनिवार को ईद पर अवकाश की मांग के लिए एसडीएम व जिला शिक्षा अधिकारी को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ईद पर सभी शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों में सरकारी अवकाश को सख्ती से लागू करने की मांग की। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सदर मुफ्ती दाऊद कासमी, नायब सदर मौलाना सादिक, सैय्यद मूवशीर, एम.एम. इस्लाम, सरफराज व दानिश ने बताया कि 21 मार्च को देशभर में ईद मनाई जाएगी। जिलेभर की ईदगाह और मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। कुछ स्कूल और संस्थान अवकाश के दिन भी खुले रहते हैं। ऐसे बच्चे नमाज में शामिल नहीं हो पाते। उन्होंने प्रशासन से ईद के दिन सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश सुनिश्चित करने की मांग की। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएं। एसडीएम मनदीप सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed