फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fastag scanner slow, long jam at toll

फास्टैग स्कैनर धीमा, टोल पर लग रहा लंबा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fastag scanner slow, long jam at toll
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर करनाल से पानीपत की तरफ आते हुए लगा हुआ लंबा जाम। - फोटो : Panipat
पानीपत। फास्टैग स्कैनर ठीक से काम नहीं करने से पानीपत टोल पर लंबा जाम लग रहा है। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद जब से टोल शुरू हुए हैं, तब से यह दिक्कत पेश आ रही है। वाहनों में लगे फास्टैग को टोल पर लगा स्कैनर कभी स्कैन करता है तो कभी नहीं। जब स्कैन नहीं करता तो मैनुअल प्रक्रिया में पांच से 10 मिनट तक का समय लग रहा है। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कुछ वाहन चालकों की लापरवाही से भी जाम लग रहा है। फास्टैग नहीं बना होने, लगा होने पर रिचार्ज नहीं कराने या ब्लैक लिस्ट हो जाने की वजह से भी दिक्कत आ रही है। ऐसे वाहन कैश लेन की जगह फास्टैग की लेन में घुस रहे हैं, जिस पर दोगुना टोल मांगने जाने पर हंगामा हो रहा है। इस दौरान आधे-आधे घंटे तक लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नकद लेनदेन ही जाम की सबसे बड़ी वजह
टोल प्लाजा पर नकद लेनदेन जाम की सबसे बड़ी वजह है। ऑटोमेटिक सेंसर और मैन्युअल मशीन से स्कैन होने पर पता चलता है कि फास्टैग रिचार्ज ही नहीं है, जिस पर वाहन चालक को नकद भुगतान करना पड़ता है, जिसमें समय खराब होता है। टोल से रोज 26 हजार से ज्यादा वाहन दिल्ली और चंडीगढ़ की ओर जाते है। ऐसे में, कुछ सेकंडों की देरी में ही जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फास्टैग न होने पर लेन में घुसे तो देने पड़ेगा दोगुना टोल
फास्टैग न होने या फास्टैग ब्लैकलिस्ट होने पर वाहन चालकों से दोगुना टोल वसूला जा रहा है। कार चालकों से 35 रुपये टोल वसूला जाता है और कहीं उनका फास्टैग नहीं हुआ तो 60 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। लोग कैश लेने में जाते तो ही उनसे सामान्य टोल लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed