फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers will oppose Deputy Chief Minister Dushyant Chautala's meeting today

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की बैठक का आज विरोध करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Farmers will oppose Deputy Chief Minister Dushyant Chautala's meeting today
Farmers will oppose Deputy Chief Minister Dushyant Chautala's meeting today - फोटो : Panipat
लघुसचिवालय में शुक्रवार को होने वाली बैठक का पानीपत समेत करनाल, असंध, गोहाना और सोनीपत के किसान विरोध करेंगे। उपमुख्यमंत्री की मीटिंग वीरवार को होनी थी, जिसको लेकर चार जिले से सैकड़ों किसान लघुसचिवालय में पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि उनकी मीटिंग कैंसल हो गई है। जिसके बाद किसानों ने चेतावनी दी की यदि शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री पानीपत में मीटिंग के लिए आएंगे तो वापस जाना होगा। उन्हें पानीपत में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। किसान यूनियन के युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप जाखड़ ने फेसबुक पर लाइव आकर भी दुष्यंत चौटाला को पानीपत में न आने की चेतावनी दी है। किसानों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री फरीदाबाद और चंडीगढ़ में मीटिंग करने के बाद सोच रहे हैं कि वह पानीपत में भी मीटिंग कर लेंगे, लेकिन पानीपत के किसान कमजोर नहीं है। वे किसी भी तरह से उपमुख्यमंत्री को पानीपत में मीटिंग नहीं करने देंगे। जिसमें प्रदीप जाखड़ के साथ गुलविंद्र सिंह विर्क ने भी प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed