फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers submitted memorandum to Omprakash Dhankhar regarding Khadar's land

खादर की जमीन को लेकर किसानों ने ओमप्रकाश धनखड़ को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers submitted memorandum to Omprakash Dhankhar regarding Khadar's land
समालखा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शनिवार को समालखा स्थित होटल ब्लूजे पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों को संबोधित किया। ओपी धनखड़ ने कहा कि कई बार विधानसभा में 10 मिनट में ही कई कानून बन जाते हैं। हमारे यहां राजनीतिक दल बात तो बहुत करते हैं, लेकिन कानूनी मामलों को लेकर जो बात होनी चाहिए, उसका अब भी अभाव है। हमें अपनी कानूनी जागरूकता बढ़ानी पड़ेगी।
विज्ञापन

क्योंकि देश में राज कानून से चलता है। समालखा यमुना खादर एरिया के किसानों ने शामलात देह जमीन संबंधित अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। जिस पर धनखड़ ने कहा कि देश व प्रदेश में कानून कैसे बन रहे हैं। नीतियां कैसे बन रही हैं। जब वो किसान मोर्चा का अध्यक्ष थे तो सिर्फ एक अमेरिकन एजेंसी देश में कानून कैसे बन रहे हैं। इसका अध्ययन करती थी। आज हम भी अपनी पार्टी में पॉलिसी एंड रिसर्च ग्रुप बना रहे हैं। कैसी पॉलिसी बन रही है। कैसे कानून बन रहे हैं। जो कानून बन रहा है, वो उनके हित में है या नहीं। इसके बारे में सभी को जागरूक रहने की जरूरत है। अपने हित के कानूनों के बारे में जागरूक रहना बहुत जरूरी है। हमारे वकील भी कानून बनने के बाद ही जागते हैं। बने हुए कानूनों की व्याख्या करते हैं। बनते हुए कानूनों की तरफ कभी ध्यान नहीं देते। इस मौके पर विधायक मोहन लाल बड़ौली, नपा के पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील शर्मा, महिला पार्षद रेणू धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed