फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers refuse to take wheat to Adani godown

Panipat News: अडाणी गोदाम में गेहूं ले जाने से किसानों का इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers refuse to take wheat to Adani godown
इसराना। अडाणी के नौल्था गांव स्थित सायलो गोदाम में गेहूं ले जाने का मामला गर्माता नजर आ रहा है। इसराना की अनाज मंडी में शनिवार को पहुुंचे एफसीआई पंचकूला के डीजीएम विजिलेंस प्रदीप सिंह ने किसानों से गोदाम में गेहूं ले जाने की बात कही तो किसानों ने इससे साफ मना कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल, डीजीएम विजिलेंस प्रदीप सिंह शनिवार को टीम के साथ इसराना पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि किसानों को गेहूं खरीद में समस्या नहीं होने दी जाएगी। खरीद एजेंसियां पूरी तैयारी के साथ गेहूं की खरीद में लगी हैं। कोई किसान चाहे तो अपना गेहूं साइलो में भी ले जा सकता है। मौके पर मौजूद इसराना के किसान नरेश जागलान समेत अन्य किसानों ने बताया कि वे अपना गेहूं मंडी में आढ़ती के माध्यम से ही बेचने के पक्षधर हैं। क्योंकि आढ़ती उनका इमरजेंसी एटीएम है। किसी समय पैसे की जरूरत होने पर उनकी मदद करता है। किसानों ने किसान और आढ़ती का चोली दामन का रिश्ता समझा दिया। बाद में डीजीएम विजिलेंस प्रदीप सिंह और उनकी टीम में शामिल डीएम एफसीआई इंद्राणी मंडल, प्रबंधक क्वालिटी कंट्रोल जेपी भीमवाल ने मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण धनखड़, खरीद एजेंसी एचएसडब्ल्यूसी से सुमित सिवाच, हैफेड से ऋषिपाल, एफसीआई से कृष्ण कुमार व आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान से मार्केट कमेटी कार्यालय में बैठक कर गेहूं खरीद पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed