फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers of the district reached the protest

Panipat News: विरोध प्रदर्शन में पहुंचे जिले के किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers of the district reached the protest
पानीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जिला के विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। किसान संगठनों ने पंजाब के किसान आंदोलन को पुलिस द्वारा दबाने का आरोप लगाया और इसकी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा जिला तालमेल कमेटी के जिला संयोजक जयकरण कादियान ने कहा कि पुलिस की मनमर्जी सहन नहीं की जाएगी। किसान केंद्र सरकार की कृषि विपणन योजना के राष्ट्रीय प्रारूप का विरोध कर रही है। पंजाब के किसानों के साथ पानीपत और हरियाणा से हजारों किसान शामिल हैं। सरकार नई कृषि बाजार नीति के तहत पिछले दरवाजे से दोबारा तीन कृषि कानून को लागू करने की तैयारी कर रही है। सरकार के षड्यंत्र के खिलाफ पूरे देश का किसान एकजुटता प्रकट की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पूरे देश का किसान और मजदूर एकजुट है और अपना संघर्ष जारी रखेगा। इस अवसर पर सुनील दत्त, डॉ. सुरेंद्र मलिक, राजपाल गाहल्याण और दिलावर सिंह राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed