फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers locked the market gate

Panipat News: किसानों ने मंडी गेट पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Farmers locked the market gate
मतलौडा। किसानों ने पीआर धान की खरीद न होने पर नाराज किसानों ने अनाज मंडी गेट पर ताला जड़ दिया। किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसीलदार अनिल कुमार ने किसानों को खरीद तेज करने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन

किसान ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, अमित, विजय पाल व राममेहर ने बताया कि मतलौडा अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद नहीं हो रही। दो में से एक एजेंसी खरीद कर रही है। स्टेट वेयर हाउस ने अब तक 30 हजार क्विंटल धान की खरीद की है। इसमें से 18 हजार क्विंटल धान का उठान किया गया है। मंडी में अब 600 क्विंटल पीआर धान पड़ी है। एजेंसी धान की खरीद नहीं कर रही है। प्राइवेट डीलर अपनी मनमर्जी के रेट लगा रहे हैं। तहसीलदार अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे खरीद को खुद देखेंगे और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। किसान इसके बाद गेट से हटे। स्टेट वेयर हाउस के प्रबंधक रणबीर सिंह ने कहा कि एजेंसी धान की खरीद कर रही है। डीएफएससी के साथ खरीदारी न करने से उन पर सारा बोझ आ गया है। धान का उठान किया जा रहा है। पिछले कई दिन से ट्रांसपोर्टरों के साथ एक विवाद के चलते उठान में कमी आई है। इसको जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed