फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers keep an eye on the meeting of SKM and Chaduni group

Panipat News: एसकेएम और चढूनी गुट की बैठक पर किसानों की नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers keep an eye on the meeting of SKM and Chaduni group
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। दिल्ली कूच करने और इस दौरान किसानों पर बल प्रयोग करने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन चढूनी एकजुट होने लगी है। दोनों की रविवार को चंडीगढ़ में बैठक होगी। इसमें पानीपत से कार्यकारी जिला प्रधान रामसिंह कुंडू भी शामिल होंगे। इस बैठक के फैसलों पर किसानों की नजर है। वहीं अंबाला में गिरफ्तार किसानों की शनिवार को भी जमानत नहीं हो पाई है। इनकी सोमवार को जमानत हो सकती है।
विज्ञापन

किसानों ने एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का फैसला लिया था। पंजाब के किसानों को शंभू और अन्य बॉर्डर पर रोक लिया गया था। प्रदेश के किसान इनके समर्थन में तैयार थे। भाकियू चढूनी के कार्यकारी जिला प्रधान राम सिंह कुंडू ने बताया कि किसान संगठन अपनी मांगों को लगातार ऊपर उठा रहे हैं। अब किसान संगठन एक मंच पर इकट्ठा होकर मांगों को मजबूती के साथ रखेंगे। किसान संगठन बैठक में लिए गए फैसलों अनुसार आगामी कदम उठाएगी।
विज्ञापन

किसानों की जमानत को लेकर वकीलों से संपर्क
भाकियू के पूर्व प्रधान चूहड़ सिंह रावल ने बताया कि अंबाला सेंट्रल जेल में बंद पानीपत के 24 किसानों की जमानत को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार को भी वकीलों से संपर्क किया है। पहले किसानों के 10-10 लाख का मुचलका भरने की शर्त थी। सरकार ने विस में हंगामा मचने के बाद वापस ले लिया है। अब सोमवार को किसानों की जमानत को लेकर संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed