फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers demonstrated at Dahar toll

Panipat News: किसानों ने डाहर टोल पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated at Dahar toll
इसराना। भारतीय किसान यूनियन दिल्ली कूच को लेकर आगे आई है। किसानों ने बुधवार को पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे के डाहर टोल पर आंधे घंटे का सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया और किसानों पर किसी प्रकार की कार्रवाई करते ही हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इसराना थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने किसान नेताओं से बात की और किसी प्रकार का उपद्रव न करने की सलाह दी। भाकियू सर छोटूराम के प्रदेश महासचिव हरिंदर राणा ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर किसानों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। किसान लगातार चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्नदाता अपने हकों को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। आंदोलनरत किसानों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता। जिलाध्यक्ष प्रदीप जागलान ने कहा कि किसान संगठन एकजुट होकर एमएसपी गारंटी कानून की लड़ाई लड़ रहे है। वे इसको हर हाल में लेकर रहेंगे। इस मौके पर सत्यनारायण कुंडू, अजमेर कुहाड़, संदीप डोगरा, साहिल जागलान, सोनू गढ़ी भल्लौर, राजेंद्र दहिया, वेद दिवाना, कप्तान दहिया, रविंद्र, राममेहर व रामकुमार पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed