{"_id":"6169ed3ff9d6fe72b50936d5","slug":"farmers-burnt-effigy-of-government-on-dussehra-panipat-news-knl866192174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर किसानों ने रावण की जगह फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर किसानों ने रावण की जगह फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दशहरे पर शुक्रवार को किसानों ने सरकार का पुतला फूंका। साथ ही पानीपत टोल प्लाजा और इसराना में विरोध जताया।
संयुक्त मोर्चा पानीपत एवं तालमेल कमेटी की ओर से अध्यक्ष जयकरण कादियान की अध्यक्षता में पानीपत टोल टैक्स पर किसानों ने सरकार का पुतला फूंका। किसानों का कहना है कि सरकार कृषि कानूनों के माध्यम से किसान एवं मजदूर का खून चूसकर व्यापारियों का घर भर रही है। इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान बिंटू मलिक, भाकियू प्रधान सोनू मालपुरिया, ऋषिपाल, सेवा सिंह, डॉ. सुरेंद्र मलिक, मामचंद सैनी आदि मौजूद रहे।
उधर, इसराना में पुरानी अनाज मंडी में किसानों ने सरकार के पुतले का दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकियू के जिला महासचिव हरिंदर राणा और संचालन ब्लॉक प्रधान सत्यनारायण कुंडू ने किया। किसानों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अजमेर कुहाड़, सत्यनारायण कुंडू, दीपक जागलाण, हरिचंद मलिक, अमीर सिंह कुंडू, रामसिंह कुंडू आदि मौजूद रहे।