{"_id":"57a4dd504f1c1bc3762bb23d","slug":"farmers-bank-outrage-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सहकारी बैंक पर ताला जड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सहकारी बैंक पर ताला जड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : ब्यूरो
इसराना। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने फसल बीमा योजना के विरोध में सहकारी बैंक पर ताला जड़कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान सभी ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की भी मांग की।
भाकियू के जिला प्रधान जयकरण कादियान और उप-प्रधान बिंटू मलिक की अगुवाई में शुक्रवार को इसराना की सहकारी बैंक पर ताला जड़ दिया। यूनियन ने बैंक के बाहर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान बिंटू मलिक ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना लागू करने के नाम पर ठगा जा रहा है।
इसको लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है। किसानों की हैसियत जांचे बिना योजना को किसानों पर थोप दिया गया है। किसानों को विश्वास में लिए बगैर किसानों के खातों से पैसे काटे जा रहे हैं। यह गलत है। भाकियू इसे सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी।
सरकार बनने के बाद वह अपने वादे से मुकर रही है। इस मौके पर इसराना ब्लॉक प्रधान मनोज सहरावत, मास्टर ईश्वर सिंह, दीपचंद देशवाल, दया सिंह, कर्मबीर बलाना, हवा सिंह पलड़ी, ओम प्रकाश, सुरेश पलड़ी मौजूद रहे।