फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers are helpless waiting for government procurement, mustard is getting low prices

Panipat News: सरकारी खरीद के इंतजार में बेबस किसान, सरसों के मिल रहे कम दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers are helpless waiting for government procurement, mustard is getting low prices
पानीपत। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद किसानों ने सरसों की फसल कटाई तेज कर दी है। इसके साथ ही मंगलवार को पानीपत नई अनाज मंडी में चार सौ कट्टे सरसों यानि की 200 क्विवंटल सरसों पहुंची लेकिन सरकारी खरीद न होने से किसानों को मायूसी हुई। उन्होंने प्राइवेट एजेंसियों को 4400 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से सरसों बेची।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र, सुरजभान, विक्रम सिंह आदि किसानों ने बताया कि किसी तरह से सरसों की फसल को तैयार करके मंडी तक पहुंचे हैं। अब सरकारी खरीद की बाट जोहते रहे तो हो सके फिर से मौसम खराब हो जाए और इससे भी हाथ धोना पड़ा, इसलिए प्राइवेट एजेंसियों को 1100 रुपये कम पर ही दे रहे हैं। सरकार का पता नहीं कितने दिनों में खरीद शुरू कराए।
विज्ञापन


वैसे तो पानीपत की नई अनाज मंडी में सरसों की आवक करीब 10 दिनों से हो रही है। इस बीच मौसम खराब होने के कारण फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई और वे जल्द से जल्द फसलों को मंडी तक पहुंचाने में जुटे हैं। दूसरी ओर सरसों की सरकारी खरीद शुरू न होने से कुछ किसानों ने खेत से लाकर अपने घरों में स्टॉक कर लिया है जिससे वे सरकारी खरीद शुरू होने पर बेच सकें। मार्केट कमेटी सचिव आशा रानी ने बताया कि उन्होंने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रखी है। जैसे ही सरकार की ओर से निर्देश मिलेंगे, सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आढ़ती एसोसिएशन भेज चुकी है सरकार को लिखित ज्ञापन
मंडी में सरसों की आवक शुरू होने के साथ ही आढ़ती एसोसिएशन ने सरकार को जल्द खरीद शुरू करवाने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया था। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के उपप्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि किसानों की परेशानी को समझते हुए आढ़तियों ने सरकार से आग्रह किया था कि सरसों की सरकारी खरीद जल्द शुरू करें, लेकिन अभी तक कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं।

विदित हो कि सरसों की एमएसपी 5650 रुपये प्रति क्विंवटल है, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों को 1100 से लेकर 1200 रुपये तक कम भाव पर इसे बेचना पड़ रहा है। अब थोड़े दिनों के बाद गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी तो किसानों के लिए दोनों फसलें संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed