फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers and commission agents protested due to non-lifting of wheat in the grain market.

Panipat News: अनाज मंडी में गेहूं का उठान न होने से परेशान आढ़तियों, किसानों ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Farmers and commission agents protested due to non-lifting of wheat in the grain market.
सनौली। अनाज मंडी में गेहूं खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा पिछले 18 दिनों से गेहूं का उठान न होने से परेशान आढ़तियों व किसानों ने रविवार को रोष प्रदर्शन किया। अनाज मंडी प्रधान दलीप रावल ने बताया कि अनाज मंडी बापौली में करीब डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं की बोरियां खरीद होने के बाद भी मंडी में पड़ी है। अभी खरीद एजेंसी हैफेड द्वारा खरीदा हुआ गेहूं का 18 दिन बीत जाने के बाद भी उठान नहीं किया गया है। इसके लिए उन्होंने कई बार मार्केट कमेटी सचिव, एसडीएम, जिला अधिकारियों, गेंहू खरीद एजेंसी और हलका विधायक व मंत्री को भी इसकी शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी मंडी में गेहूं का उठान नहीं हो पाया है। आढ़तियों और किसानोंं ने अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों के अंदर खरीदे हुए बोरियों को उठान नहीं किया गया तो वे मंडी के अंदर धरना देने पर मजबूर होंगे। साथ ही किसानों को गेहूं का भुगतान भी समय पर नहीं मिलना अलग ही सवाल खड़े कर रहा है। इस कारण किसान मंडी में चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। इस मौके पर आढ़ती प्रधान, रकम सिंह, कटार सिंह, प्रेम, संजय, नारायण, परवीन, दीपक व दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed