फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer's rest house, now only farmer will remain in it: Gaurav Tikait

समालखा: किसान का विश्राम गृह है, इनमें अब किसान ही रहेगा: गौरव टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Farmer's rest house, now only farmer will remain in it: Gaurav Tikait
समालखा। किसान विश्राम गृह को लेकर किसानों और सरकार का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर बुधवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर समालखा स्थित किसान विश्राम गृह में राज्यस्तरीय बैठक हुई। इसमें भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि किसानों ने विश्राम गृह में कब्जा कर लिया है। जो विश्राम गृह किसानों का था, उस पर किसान क्या कब्जा करेगा। यह किसानों का विश्राम गृह है। इसमें अब किसान ही रहेगा। विश्राम गृह तो हमारे बुजुर्गों की धरोहर है। इसकी देखभाल करना किसानों का काम है। त्योहार आ गए हैं। इन पर अब नया रंग करवाओ और खुुशी मनाओ।
विज्ञापन

गौरव टिकैत ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पुलिस डांगर व कुत्तों की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख लेती है, लेकिन किसानों की रिपोर्ट नहीं लिखी जाती। किसानों को कोई परेशानी हो तो सरकार से कानूनी मदद भी नहीं है। किसानों को हर चीज के लिए आंदोलन करना होगा। किसान पीछे नहीं हटेंगे। जहां मेरी जरूरत होगी, वहां मैं आऊंगा और जहां आपकी जरूरत होगी, वहां आप आइए। किसान को तिल-तिल करके मारा जा रहा है। शहीद भगत सिंह और छोटू राम हमारे लिए भगवान हैं। सरकार ने डराने का काम किया, लेकिन किसानों का मनोबल नहीं टूटा, जिसकी देन है कि तीनों कानून रद्द हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हमें उनसे सघंर्ष करना पड़ रहा है, जिन्हें किसान शब्द ही पसंद नहीं है। उन्हें देश के कुछ एक बड़े पूंजीपतियों से लगाव है। किसान आंदोलन पर प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों को समझाने में नाकाम रहे, लेकिन वह उनसे कहना चाहते हैं कि इन्हीं लोगों का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एमएसपी गारंटी कानून अभी लागू नहीं किया गया है। उन्होंने चढ़ूूनी के राजनीतिक पार्टी बनाने पर कहा कि सबकी अपनी विचारधारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान सोनू मालपुरिया एवं ब्लॉक प्रधान विरेंद्र डिकाडला ने गौरव टिकैट का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। शहीद भगत सिंह और सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर समालखा ब्लॉक प्रधान वीरेंद्र उर्फ सुंडा, जींद से बारू राम, कैथल से विकास, हिसार से प्रदीप, रोहतक से गीता, सोनीपत से बबला बड़वासनी, झज्जर से हनुमान, सिरसा से अशोक, रोहतक से मनजीत, बिजनौर से महेंद्र, अंबाला से देवी, मेवात से अबरार, प्रदीप, सुनील और राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed