फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer held hostage and robbed of Rs 57.20 lakh

Panipat News: किसान को बंधक बना 57.20 लाख की डकैती डाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer held hostage and robbed of Rs 57.20 lakh
पानीपत। शहर से सटे उग्रा खेड़ी गांव में छह बदमाशों ने एक किसान को चाकू की नोक पर घर में बंधक बनाकर करीब 57.20 लाख की डकैती डाल दी। बदमाश मकान से 42 लाख रुपये के 50 तोले के सोने के जेवर व 15.40 लाख रुपये की नकदी भी ले गए। बदमाशों ने किसान को चारपाई पर बांध दिया था और उसके साथ मारपीट भी की। चांदनी बाग थाना पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ नमूने जुटाए। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

उग्रा खेड़ी गांव निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसकी पत्नी गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसका पिता दलजीत व उसकी मां दो दिन पहले बाहर घूमने गए हुए हैं। वह रविवार रात को गांव स्थित अपने मकान में अकेला था। वह रात करीब 10 बजे मकान की अंदर की कुंडी लगाकर सो गया था। आधी रात को करीब साढ़े 12 बजे छह युवक उसके मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। उन्होंने अंदर आते ही उसका मुंह दबा लिया और उस पर चाकू तान दिया। बदमाशों ने उसको थप्पड़ मारे और गमछे से उसके हाथ व पैर बांध दिए। तीन बदमाश उसके पास खड़े रहे, जबकि तीन कमरे में घुस गए। उसके कमरे में रखी अलमारी का कुंडा तोड़कर करीब 40 हजार रुपये व 10 तोले के सोने के जेवर निकाल लिए। इसके बाद उसके भाई नवदीप के चौबारे पर बने कमरे में गए। यहां से 15 लाख रुपये नकद व 42 लाख रुपये के 50 तोले के सोने के जेवर ले गए। बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देकर व उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। उसने किसी तरह से अपने हाथ व पैर खोले। इसके बाद उसने पड़ोसियों को जगाकर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन


बॉक्स

वारदात में किसी जानकार के शामिल होने का शक

इस वारदात में किसी जानकार के शामिल होने का शक है। बदमाशों को पता था कि मकान में रविंद्र अकेला है। वह पूरी योजना के साथ घर में घुसे थे। इनको घर में रखे लाखों रुपये के जेवर व नकदी के बारे में भी पूरा पता था। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-
चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात को उनकी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। यहां पर अलमारियों के कुंडे टूटे मिले। अलमारी से सामान भी बिखरा हुआ था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed