फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   farmer distributed milk in public

दूध और फसल को खराब करने की बजाय जरूरतमंद और गरीबों को बांटने का निर्णय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
farmer distributed milk  in public
तीन कृषि कानूनों को रद्द नहीं करने के विरोध किसान अपनी फसल को उजाड़ रहे थे। पानीपत के ब्लॉक इसराना में भी किसान ने अपनी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया था। जिस पर अब निर्णय लिया गया है कि फसल या दूध को बर्बाद करने की जगह उसे गरीबों में बांटा जाएगा। इसके साथ ही शनिवार की सुबह किसान केएमपी पर चक्का जाम करने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना ने कहा कि किसी भी जिले में किसानों को अपनी फसल बर्बाद नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे खुद का ही नुकसान होगा। फसलों को बर्बाद करने की बजाय गरीब लोगों को दे देना चाहिए ताकी उनका पेट भर सके। संयुक्त मोर्चा के जन जागरण की शुरुआत शुक्रवार को गांव बबैल से हुई। चौपालों में गांव वासियों को दूध व फसल बर्बाद ना करने को लेकर जागरूक किया। किसान पूर्व उपप्रधान ने लोगों को समझाया कि कोई भी दूध को बहाएं नहीं और फसलों को कच्चा खराब नहीं करें। दूध बहाने की बजाय गरीब और जरूरतमंदों को दें। जन जागरण में मुख्य रूप से किसान प्रधान कुलदीप बलाना, जयकरण कादयान, चांद सिंह, मास्टर ईश्वर सिंह मलिक, राजेश, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed