फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer dies of heart attack in Rajkhedi after seeing wheat crop spread

Panipat News: गेहूं की फसल बिछी देख राजाखेड़ी में किसान की हार्ट अटैक से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies of heart attack in Rajkhedi after seeing wheat crop spread
फोटो संख्या-7 और 8
विज्ञापन

गेहूं की फसल बिछी देख राजाखेड़ी में किसान की हार्ट अटैक से मौत
- परिजनों और किसानों ने की आर्थिक मदद की मांग
- बारिश के चलते चार एकड़ गेहूं की फसल हो गई थी खराब
- छोटे भाई व पड़ोसी से तीन एकड़ जमीन ले रखी थी ठेके पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले के राजाखेड़ी गांव में बारिश और तेज हवा में गेहूं की फसल खराब देख एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब परिजनों और ग्रामीणों ने आश्रित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है। परिजनों का कहना है कि किसान ने चार एकड़ रकबे में गेहूं की खेती की थी। ग्रामीणों ने आगे आकर किसान के परिवार के लिए सहायता की मांग की है। घटना गत छह अप्रैल की है।
जय भगवान ने बताया कि उसके चाचा जयपाल (50) पुत्र पलादा ने अपनी और भाई की एक-एक एकड़ जमीन के अलावा भाई राजेश से एक एकड़ और दो एकड़ पड़ोसी राजबीर से खेती के लिए जमीन ठेके पर ली थी। जयपाल ने करीब चार एकड़ में गेहूं की बिजाई की थी। उसने फसल के लिए इधर-उधर से रुपये उधार लिए थे। फसल बेचने पर रुपये लौटाने का वादा किया था। पिछले दिनों कई दिन तक बारिश चली। वह छह अप्रैल को खेत में फसल देखने गए थे। चार एकड़ में गेहूं की फसल जमीन पर बिछी मिली। फसल को देख उनकी छाती में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर गए। पड़ोसी किसान देखकर पास गया और उसके बेटे साहिल को सूचना दी। साहिल अपने परिजनों के साथ खेत में पहुंचा और जयपाल को सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर एक घंटे में ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार जयपाल की मौत हार्ट अटैक से हुई।
विज्ञापन

अब ग्रामीणों और परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग की है। ग्रामीण जयभगवान, रणबीर मलिक व रिंकू का कहना है कि सरकार किसान के आश्रित परिवार की मदद करे और नष्ट फसल का मुआवजा दे। वे इसकी मांग जिला प्रशासन से भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेती पर आश्रित है जयपाल का परिवार
जयपाल का परिवार पूरी तरह खेती पर आश्रित है। घर का गुजारा पशुओं के दूध बेचने से चलता है। जयपाल सात बहन भाइयों में छठे नंबर पर था। उसका एक बेटा साहिल है। जयपाल के सिर पर देनदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed