फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   farmer, bku,list, open, panipat, harayana

कर्जदार किसानों की सूची सार्वजनिक करने पर भाकियू ने खोला मोर्चा

Fri, 29 Apr 2016 01:08 AM IST
panipat
panipat Updated Fri, 29 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
 भारतीय किसान यूनियन ने कर्जदार किसानों की सूची सार्वजनिक करने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। भाकियू ने चेताया कि अगर प्रदेश सरकार ने आठ मई तक इस मामले को लेकर माफी नहीं मांगी तो पानीपत में भाकियू के बैनर तले नौ मई को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करने के साथ-साथ सीएम का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक वीरवार को किसान भवन में प्रदेशाध्यक्ष रतन मान की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डिफाल्टर किसानों की सूची सार्वजनिक कर किसान समुदाय को अपमानित कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


मान ने कहा कि विजय माल्या जैसे लोग हजारों करोड़ों का कर्ज लेने के बाद देश की सरकार को आंख दिखा रहे हैं, लेकिन मामूली सा कर्ज लेने वाले किसानों को कई तरीकों से सरकार प्रताड़ित करने का काम कर रही है। किसान पंचायत ने शुगर मिलों में बकाया पड़ी पेमेंट जल्द दिलवाने, गेहूं की फसल का कम उत्पादन होने की वजह से 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, पशु मेलों पर लगाई गई पाबंदी हटाने, नहरी पानी चोरी को रोकने, मनरेगा को कृषि से जोड़ने सहित कई मांगें रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्लू खांडा, प्रेमचंद शाहपुर, प्रदेश प्रधान महासचिव सुरेश दहिया, महासचिव विजय मेहता, संगठन सचिव डॉ. श्याम सिंह मान, सचिव गुरमुख सिंह, पानीपत जिलाध्यक्ष जयकरण कादियान, उपाध्यक्ष बिंटू मलिक, जिला महासचिव प्रेम सिंह देशवाल, करनाल जिला संरक्षक महताब कादियान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed