फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmer Bijendra's family said- will talk on 10th

Panipat News: किसान बिजेंद्र के परिजन बोले-10 को करेंगे बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Farmer Bijendra's family said- will talk on 10th
पानीपत। निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र की हत्या के मामले में परिजनों की अनदेखी पर रोष बढ़ता जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि अधिकारी रियल एस्टेट कंपनी के दबाव में हैं और एसआईटी गठित करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। जबकि उनको डराने के लिए कंपनी के नजदीक पुलिस की कंपनी तैनात कर रखी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वे मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। अब जांच करने का काम पुलिस का है। वे एसआईटी से जांच कराए या थाना पुलिस से कराएं। परिवार के सदस्य नौ जून को तेरहवीं के बाद 10 को पुलिस अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई की रिपोर्ट लेंगे। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। निजामपुर गांव के रमेश ने बताया कि पुलिस अब हत्या व आत्महत्या की बात पर सवाल खड़ा कर रही है। परिवार के लोग रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुके हैं। पुलिस को अपना काम करना चाहिए।
विज्ञापन

बिजेंद्र कंपनी की मनमर्जी से परेशान था। कंपनी ने 30 मई को उसके ट्यूबवेल के कोठडे़े पर तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पुलिस कंपनी के ट्रैक्टर व अन्य सामान को उठा ले गई थी। पुलिस ने इनको दो दिन बाद ही छोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed