{"_id":"61b263188a1e3016547bdfe4","slug":"family-upliftment-fair-to-increase-income-panipat-news-knl922365104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय बढ़ाने के लिए परिवार उत्थान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय बढ़ाने के लिए परिवार उत्थान मेला
विज्ञापन
समालखा। एक लाख से कम आय वाले परिवारों की आय के साधन बढ़ाने के लिए बीडीपीओ कार्यालय में जिला प्रशासन की देखरेख में परिवार उत्थान मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें नगरपालिका और बीडीपीओ के अंतर्गत आने वाले परिवारों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके।
उल्लेखनीय है कि सरकार कम आय के परिवारों की इनकम बढ़ाने को लेकर प्रयासरत है। इसे लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय में 15-16 दिसंबर को परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले 233 तथा बीडीपीओ समालखा के अंतर्गत आने वाले 32 गांवों में से 824 परिवार चयनित किए गए हैं। इन परिवारों की आय एक लाख रुपये से कम हैं। नगर पालिका सचिव मनीष शर्मा ने बताया कि इसके लिए नपा की टीम शहर में चयनित परिवारों से मिलकर उन्हें इस मेले मेें आने के लिए प्रेरित कर रही है।
मेले में इन विभागों के होंगे डेस्क
मेले में पशुपालन विभाग, सूक्ष्म लघु उद्योग, महिला विकास विभाग, रोजगार विभाग, उद्यान विभाग, हरियाणा अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम, हरियाणा डेयरी विकास विभाग, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक निगम सहित अन्य कई विभाग के डेस्क लगाई जाएंगी। लाभार्थियों को उनकी रुचि, पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा।