{"_id":"6737da73b39f035d98050ac4","slug":"family-members-adamant-on-demand-for-arrest-of-murderer-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127477-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर की मांग पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हत्यारोपी की गिरफ्तारी पर की मांग पर अड़े परिजन
विज्ञापन
पानीपत। सफीदों के सरकारी कॉलेज के स्वीपर राजेश उर्फ सोनी की हत्या का सीसीटीवी पुलिस को मिल गया है। जिसमें संदिग्ध आरोपी दिखाई दे रहा है। इसके बाद से थाना शहर पुलिस और सीआईए की तीनों टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी हैं। दूसरी ओर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह पहुंचे मृतक के परिजन हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेकर उन्हें हत्यारोपी का पकड़ने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
मृतक के परिजनों ने कहा कि वे रोड को जाम कर देंगे। उन्हें हत्यारे की गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कार्रवाई चाहिए। परिजनों के उग्र रूप को देख थाना शहर प्रभारी राजबीर सिंह और डीएसपी राजबीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही हत्यारा सलाखों के पीछे होगा। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना बुधवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। जीटी रोड लालबत्ती चौक पर चाकू से गोदकर राजेश की हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने स्वीपर के ह्दय और पेट में चाकू से पांच वार किए। वारदात को रंजिशन अंजाम दिया गया है। ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि सफीदों की वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेश उर्फ सोनी (46) सफीदों के सरकारी कॉलेज में स्वीपर था। वह पानीपत में ईदगाह रोड स्थित राज बैंड में भी शौक के तौर पर गायक का काम करता था। बुधवार शाम पांच बजे वह सफीदों से पानीपत आया। उसी रात एक बजे उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों ने सुबह आठ बजे कॉल की तो पुलिस कर्मचारी ने कॉल उठाई और ये जानकारी दी।
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस के प्रभारी राजबीर ने बताया कि उस रात वह खुद गश्त पर अमर भवन चौक के पास थे। करीब सवा एक बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली की लाल बत्ती चौक पर एक आदमी को चाकू मार दिया है। मौके पर पहुंच तो देखा कि मानसरोवर शोरूम के नजदीक बिजली के दो खंभों के पास एक व्यक्ति पड़ा था। एंबुलेंस में लेकर उसे इलाज के लिए ले अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जलाएगा। मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है। उसकी लोकेशन नरेला दिल्ली में भी मिली है। इसके बाद वापस पानीपत की लोकेशन मिली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।