फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Family from Pakistan seeks Indian citizenship for their son

Panipat News: पाकिस्तान से आए परिवार ने बेटे के लिए मांगी भारत की नागरिकता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Family from Pakistan seeks Indian citizenship for their son
पानीपत। लघु सचिवालय में मंगलवार को जनता समस्या समाधान शिविर लगाया गया। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने यहां लोगों की समस्याओं को सुना। शिविर में डीसी ने समाधान शिविर में देरी से आने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। शिविर में लगातार फैमिली आईडी से संबंधित आ रहीं शिकायतों से डीसी भड़क गए। उन्होंने इससे संबंधित अधिकारियों पर सख्ती दिखाई और उन्हें कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

शिविर में बिजली, पुलिस, पेंशन, क्रीड समेत कुल 87 समस्याएं पहुंची। डीसी ने इनको सुनने के बाद इनके समाधान के निर्देश दिए। शिविर में पाकिस्तान से आए परिवार ने बेटे के लिए भारत की नागरिकता दिलाने की भी मांग की।
विज्ञापन

प्रार्थी सुमित्रा निवासी चड़ाउ मौहल्ला ने प्रशासन से निवेदन किया कि वे 2001 में अपने पति नंदलाल, बेटे राहुल व अन्य रिश्तेदारों के साथ अपनी जान बचाकर पाकिस्तान से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे एलटीवी वीजा लेकर बच्चों सहित किराये के मकान में रह रहे है। उनके पति नंदलाल, देवर पंकज व ननद पिंकी को 2017 में भारत की नागरिकता मिल चुकी है। उनकी लड़की वर्षा जिसका जन्म 2006 में पानीपत में हुआ। उसका पाकिस्तान का पासपोर्ट बना हुआ है और बेटे राहुल को अभी तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है।
उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें भारत की नागरिकता दिलाई जाएं। उपायुक्त ने प्रार्थी को इस मामले को लेकर विचार विमर्श कर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। डीसी डॉ.विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि समाधान शिविर का मतलब समस्याओं का समाधान है।
इसमें देरी के लिए वे अधिकारी जिम्मेदार होंगे जो शिविर में रूचि नहीं लेते या शिविर में नहीं पहुंचते। उल्लेखनीय है कि फैमिली आईडी में इनकम कम करवाने के मामले घटने की बजाय बढ़ रहे है।

इस पर गहनता से संज्ञान लेने की आवश्यकता महसूस होने लगी है। उपायुक्त ने क्रीड विभाग के मैनेजर डॉ.सोमपाल को निर्देश दिए कि वे शिविर में एक विशेषज्ञ का सहयोग लें ताकि फैमिली आईडी में आय को लेकर सभी प्रकार की शंकाएं दूर की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed