फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake notification regarding CBSE result goes viral

Panipat News: सीबीएसई रिजल्ट को लेकर फर्जी नोटिफिकेशन वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fake notification regarding CBSE result goes viral
पानीपत। सीबीएसई बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परीक्षा परिणाम को लेकर एक फर्जी नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि सीबीएसई 10वीं, 12वींं का परीक्षा परिणाम 11 मई को घोषित किया जाएगा। सीबीएसई अधिकारियों ने सीबीएसई स्कूलों व विद्यार्थियों को वायरल हो रहे फर्जी नोटिफिकेशन से सचेत रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी करने वाला है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से परिणाम जारी करने का समय मांगा है। उम्मीद है कि परीक्षा परिणाम 15 मई से पहले जारी कर दिया जाएगा। हाल ही में सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी ने भी जानकारी दी है कि परिणाम अगले सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
विज्ञापन

फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षाएं -
इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक निर्धारित थी। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक आयोजित की गई थी। इसके लिए जिले के करीब 12 हजार छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। परीक्षा दो शिफ्टों में निर्धारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई साइट पर रखें नजर -
सीबीएसई ने छात्रों से सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक साइट पर पैनी नजर बनाए रखने की सलाह दी है। रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

वर्जन-
सीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम को लेकर एक नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है, जिसमें 11 मई को परिणाम जारी होने का दावा किया जा रहा है। सीबीएसई की ओर से ऐसा कोई नोटिफिकेेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि 15 मई तक सीबीएसई का परिणाम घोषित होने की संभावना है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। परिणाम जारी होने की सूचना सार्वजनिक की जाएगी।
- डॉ. विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed