फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake G8 book raid busted a big scam of cheating people

फर्जी जी-8 बुक छाप लोगों का ठगने के बड़े स्कैंडल का भंडाफोड़-

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Fake G8 book raid busted a big scam of cheating people
पानीपत। नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में टैक्स जमा करने वाली रसीद जी-8 बुक को फर्जी छापकर चूना लगाने मामला सामने आया है। नगर निगम के दो दलालों ने अधिवक्ता से उसके प्लॉट का रकबा नगर निगम के रिकॉर्ड में सही कराने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए थे। दलालों ने पांच लाख रुपये निगम के हाउस टैक्स के रूप में लिए और घर पर ही फर्जी रसीद तैयार कर वकील को दे दी। जब वकील ने रसीद की जांच कराई तो ये फर्जी निकली। वकील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इन दलालों ने ऐसे कई लोगों से पैसे ठगे हैं। पुलिस को शिकायत देने के बाद ये पैसे वापस कर देते थे। भोले भाले लोगों को शिकार बनाते थे। अब पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर इनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वकील गौरव सैनी ने बताया कि उनका 1210 गज का एक प्लाट सेक्टर-42 में है। प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी में रकबा एक हजार करते हुए इसे अस्वीकृत क्षेत्र में दर्शा दिया गया। इसे ठीक करवाने के लिए वह नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात सेक्टर 12 निवासी रमेश चुघ से हुई। उसने कहा कि यह काम बड़ा है। यह सिर्फ वही करवा सकता है। यह काम चंडीगढ़ से होगा। उसने इस संबंध में उसे पांच मई 2021 को भावना चौक निवासी अक्षय से मिलवाया। दोनों ने उसे जल्द यह काम कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बकाया टैक्स के नाम पर 1,53,299 रुपये और 302 रुपये गज के हिसाब से डेवलपमेंट चार्ज के नाम पर 3,65,000 रुपये ले लिए। इसकी रसीद भी दे दी। यह रसीद जी-8 बुक से काटी गई होती है। रसीद मिलने के बाद उन्हें कुछ शक हुआ, जिस पर उन्होंने पड़ताल की। नगर निगम से पता चला कि उनको दी गई जी-8 की रसीद फर्जी है। उसने अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों ने उसे पैसे लौटा दिए। ये दलाल सैकड़ों भोले भाले लोगों को ठग रहे हैं। इस मामले में पुलिस को गहराई से जांच करनी चाहिए। यह बड़ा स्कैंडल है।
विज्ञापन

मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं
मामले में दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। वकील की शिकायत पर मामले की विभिन्न पहलूओं से जांच की जा रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील कुमार, एसएचओ सिटी थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed