फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fake charge sheet of doing wrong work against five leaders in the name of corporation officer goes viral on social media

निगम अफसर के नाम से पांच नेताओं पर गलत काम करवाने का आरोप पत्र, सोशल मीडिया पर वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fake charge sheet of doing wrong work against five leaders in the name of corporation officer goes viral on social media
पानीपत। नगर निगम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी के नाम से एक शिकायती पत्र बृहस्पतिवार को शहर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसमें अफसर समेत एक कर्मचारी का नाम लिखा गया है, जिसमें निगम के पूर्व मेयर समेत चार मौजूदा पार्षदों पर गलत काम करवाने के आरोप लगाए गए हैं। इन पर अवैध इमारतों का निर्माण करवाने का भी आरोप है।
विज्ञापन

यह शिकायत सीएम समेत डीसी, आयुक्त, डीएसपी विजिलेंस के नाम लिखी गई है। पत्र में अफसर या कर्मचारी के नाम तो हैं, लेकिन हस्ताक्षर नहीं हैं। इस बारे में जब कराधान अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह झूठ है। उन्होंने इस प्रकार का कोई पत्र नहीं लिखा। वे खुद इसकी जांच करवा रहे हैं। इसके लिए पुलिस को भी शिकायत दी गई है। पत्र में पूर्व मेयर समेत चार पार्षदों पर भी आरोप लगाए गए हैं। इन पर आरोप है कि ये नेता प्रभावशाली हैं, जो अपने प्रभाव से निगम कर्मचारियों से अनुचित काम करवाते हैं। इनमें सब डिवीजन पॉलिसी, नाम और कैटेगरी बदलवाने आदि का काम भी शामिल हैं। इसके लिए इन्होंने पांच लोगों को कार्यालय में छोड़ रखा है। इनके नाम भी दिए गए हैं। पत्र में इन नेताओं पर ये भी आरोप लगाया गया है कि शहर में होने वाले अवैध निर्माण भी ये ही करवाते हैं।
विज्ञापन

पत्र के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहर की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। पार्षदों और नेताओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय कराधान अधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि इस अफसर को निगम में दो पद कैसे दिए गए हैं। ये डेटीओ के साथ पीए भी हैं। पत्र के वायरल होने के बाद निगम अफसरों ने तुुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए पुलिस को इसकी शिकायत दी। इसमें इस पत्र को असत्य बताते हुए इसे फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के बारे में लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गलत है पत्र, पुलिस को दी शिकायत : निगम
यह पत्र असत्य है। इस प्रकार का कोई पत्र नहीं लिखा गया। किसी ने जानबूझकर निगम को बदनाम करने की साजिश से यह काम किया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। इसमें मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
- समयपाल सिंह, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed