{"_id":"691f6cfdeab14d77660f8c8d","slug":"faith-overflowed-in-nagar-kirtan-welcomed-panipat-news-c-36-1-amb1003-153390-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नगर कीर्तन में उमड़ी आस्था, किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नगर कीर्तन में उमड़ी आस्था, किया स्वागत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित शहीदी यात्रा नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा बादशाही बाग साहिब से हुआ। नगर-कीर्तन में ढाडी जत्थों ने संगत को गुरुबाणी भी सुनाई। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने नगर कीर्तन में शामिल होकर माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले उन्होंने बादशाही बाग गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। गोयल ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर ने बिना कोई जात, बिना कोई धर्म देखे, इस हिंद दी रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान किया।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ पूरे प्रदेश में श्रद्धाभाव के साथ मनाने का काम किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा में इस समागम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन गुरु साहिब के चरणों में अर्पण करेंगे। वहीं, बादशाही बाग से शुरू हुई यह ऐतिहासिक यात्रा नगर कीर्तन मानव चौक से होते हुए दुर्गानगर, नसीरपुर, धुरकड़ा, बलाना, भड़ी, अहमा, कुर्बानपुर, इस्माईलपुर, मलौर, भुडंगपुर, दौदपुर, नकटपुर मोड, पंजौला, खुर्चनपुर-लौंटा पहुंचा। नगर कीर्तन में जिला परिषद अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना, मार्केट कमेटी चेयरमैन जसविंद्र सिंह उगाड़ा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी सदस्य गुरतेज सिंह, सदस्य टीपी सिंह, भाजपा पदाधिकारी सुरेंद्र ढींगरा, गुरविंद्र सिंह मानकपुर, दिनेश लदाना, मनीष मल सहित अन्य मौजूद रहे।
आज यहां से शुरू होगा नगर कीर्तन : गांव नन्यौला से नगर कीर्तन शुक्रवार सुबह शुरू होकर उदयपुर, रसूलपुर, शेखोपुर, जगौली, खन्ना माजरा, नवी निहारसी, निहारसी, जनसुआ, जनसुई, नग्गल, मटहेड़ी शेखां, भानोखेड़ी, लदाना, रवालों, बहबलपुर, बेगो माजरा होते हुए गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब पहुंचेगा। गुरुद्वारा श्री लखनौर साहिब में रात्रि ठहराव होगा।