फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Factory owner and accountant beat up two labor brothers

सिलाई मशीन खराब होने पर श्रमिक दो सगे भाइयों को मालिक व मुनीम ने पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Factory owner and accountant beat up two labor brothers
पानीपत। कच्चा कैंप स्थित एक फैक्ट्ररी में मशीन खराब होने पर मालिक और मुनीम ने दो अन्य युवकों के साथ मिलकर दो सगे भाइयों को बेरहमी से पीट दिया। दोनों भाई इसी फैक्टरी में कंबल सिलाई का काम करते हैं। दोनों भाइयों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, यहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपी फैक्टरी मालिक समेत सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी शिकायत में हरि नगर निवासी मुफीस ने बताया कि वह अपने बड़े भाई सिकंदर के साथ कॉलोनी की ही राजू की फैक्टरी में कंबल सिलाई का काम करता है। नौ नवंबर को उसकी मशीन खराब हो गई थी। उसने इस बारे में मुनीम विजय को बताया था। विजय के कहने पर वह अपने भाई सिकंदर के साथ मशीन को संजय चौक स्थित मिस्त्री के पास लेकर गया था। मिस्त्री ने मशीन ठीक करने के लिए 4500 रुपये मांगे। उसने यह बात मुनीम और फैक्टरी मालिक राजू को बताई। यह दोनों उसके साथ गालीगलौज करने लगे और मशीन ठीक कराने का दबाव देते हुए उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। मालिक राजू ने मुफीस को थप्पड़ जड़ दिया। सिकंदर बीच बचाव कराने लगा तो मुनीम विजय ने बाहर से दो-तीन युवक बुला लिए और उन्हें लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। उनको अधमरा कर आरोपियों ने उन्हें फैक्टरी से बाहर निकाल दिया। इसके बाद एक लेबर ने दोनों भाइयों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद मुफीस को छुट्टी मिल गई, जबकि सिकंदर को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed