फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Factory caught fire, goods and machinery burnt

Panipat News: फैक्टरी मेें लगी आग, माल और मशीन जली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Factory caught fire, goods and machinery burnt
फैक्टरी में जला माल। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : प्रतीकात्मक।
पानीपत। औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-25-2 में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जेके हैंडलूम फैक्टरी के प्रथम तल पर आग लग गई। इससे प्रथम तल पर रखा तैयार माल, मशीनरी और बिल्डिंग जल गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। शहर में तीसरे दिन तीसरी फैक्टरी जल गई। इनमें आग लगने का एक ही कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। एक फैक्टरी के पास एनओसी नहीं मिली है। दमकल विभाग ने जेके हैंडलूम फैक्टरी मालिक से एनओसी मंगवाई है। उद्यमियों ने शहर में मजबूत दमकल केंद्र की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जेके हैंडलूम में शुक्रवार सुबह पहली शिफ्ट के लिए कर्मचारी काम पर आना शुरू हुए थे। करीब सात बजे फैक्टरी की पहली मंजिल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे तल पर फैल गई। धुएं का गुबार उठने लगा। फैक्टरी कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। दमकल विभाग ने पानीपत के अलावा, समालखा, इसराना, मतलाैडा और बापौली से गाड़ी मंगवाई। करीब 11 गाड़ियों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य दमकलकर्मी अमित गोस्वामी ने बताया कि टीम वर्क के साथ लगातार काम किया गया। सभी के प्रयास से एक ही तल पर आग को रोक लिया गया।
विज्ञापन



बॉक्स

दूसरी फैक्ट्रियों में भी काम बंद

जेके हैंडलूम फैक्टरी में आग लगने के बाद दूसरी फैक्ट्रियों में भी सुबह के समय काम बंद हो गया। कर्मी डर के मारे अपनी फैक्टरी में नहीं गए। वे बाहर सड़क पर ही खड़े रहे। दूसरे फैक्टरी मालिक भी अपने कर्मचारियों के साथ आग पर काबू पाने में लग गए। जेके हैंडलूम के मालिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते फैक्टरी में आग लगी है। इसमें माल, मशीन और प्रथम तल जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैक्टरी में लगातार तीसरे दिन आग
सेक्टर-25 पार्ट-2 में बुधवार देर शाम को अशोक हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग लग गई थी। फैक्टरी में काम कर रहे 100 से अधिक श्रमिकों से भागकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की पांच टीमों ने आग पर काबू पाया था। डाडोला रोड स्थित ओम टैक्स फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग में पूरा भवन जल गया और कच्चा माल, कॉटन वेस्ट समेत मशीनरी जल गई थी।

बॉक्स

दमकलकर्मियों ने जारी रखी हड़ताल
दमकलकर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को 10वें दिन भी जारी रही। जिला प्रधान रणबीर नांदल ने कहा कि सरकार दमकलकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं है। कच्चे कर्मी अपनी मांगों के लिए पिछले बुधवार से हड़ताल पर हैं। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।


अभी निर्माणाधीन है आधुनिक दमकल केंद्र
पानीपत : सेक्टर-25-टू में आधुनिक दमकल केंद्र बनाया जा रहा है। करीब दो एकड़ जमीन इसके लिए अधिकृत की गई है। नगर निगम लगभग 23.22 करोड़ रुपये की लागत इसे बना रहा है। इसके मूर्त रूप में अभी एक साल का समय लगेगा। यह केंद्र पानीपत रिफाइनरी की तरह आधुनिक होगा। इसमें फोम व अन्य उन्नत तकनीक वाले दमकल वाहन होंगे। लगभग 52 मीटर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म शामिल की जाएगी। इससे बहुमंजिला इमारतों में लगी आग पर काबू पाने में आसानी होगी।

उद्यमी बोले दमकल केंद्र मजबूत होना चाहिए
औद्योगिक सेक्टर-29-टू के प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि दमकल केंद्र आधुनिक होना चाहिए। इसके साथ आधुनिक उपकरण जरूरी है। अभी हाईड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं है। इससे प्रथम और दूसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है।
हैंडलूम एक्सपोर्ट मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा ने बताया कि आग लगने से फैक्टरी नए सिरे से खड़ी करनी पड़ती है। फैक्टरी मालिक को इसकी फाइल बनाने के लिए कई विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसके बाद भी उनको समय पर पूरी भरपाई नहीं मिल पाती। इसमें भी सुधार करने की जरूरत है।

वर्जन :
जेके हैंडलूम में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम पहुंच गई थी। आग को पहली मंजिल पर ही रोक लिया गया। फैक्टरी मालिक से एनओसी और जरूरी कागज मांगे हैं। ज्यादातर फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण बताया जाता है।
गुरमेल सिंह, प्रभारी, दमकल विभाग।

फैक्टरी में जला माल। स्रोत : सोशल मीडिया

फैक्टरी में जला माल। स्रोत : सोशल मीडिया- फोटो : प्रतीकात्मक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article