Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Extension lecture organized at Arya PG College on the 151st birth anniversary of Sardar Patel

Panipat News: आर्य पीजी कॉलेज में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Extension lecture organized at Arya PG College on the 151st birth anniversary of Sardar Patel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह और प्राध्यापक अजय कादयान ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, संघर्ष, व्यक्तित्व, विचारों और देश की स्वतंत्रता व राष्ट्रीय एकता में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित करवाना रहा।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्रसमर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। युवाओं को उनके आदर्शों को आत्मसात कर एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता डॉ. विजय सिंह ने बारडोली सत्याग्रह से लेकर रियासतों के एकीकरण तक सरदार पटेल के योगदान पर प्रकाश डाला। उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने युवाओं से राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। एनएसएस प्रभारी डॉ. सोनिया सोनी और प्राध्यापक अजय कादियान ने कार्यक्रम की देखरेख की। मंच संचालन डॉ. संदीप ने किया। इस अवसर पर डॉ. मीनल तालस, डॉ. सोनिया सोनी, डॉ. दीपक जांगड़ा, डॉ. अमित सिंगरोहा, डॉ. संदीप, प्राध्यापक दीपक बत्रा, अजय, प्राध्यापिका खुशबू मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed