{"_id":"623a311f15e93e5eb923c9a0","slug":"expressing-objection-to-the-joining-of-retired-officer-of-sugar-mill-panipat-news-knl1025181165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल के रिटायर्ड अधिकारी की ज्वाइनिंग पर जता रहे आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल के रिटायर्ड अधिकारी की ज्वाइनिंग पर जता रहे आपत्ति
विज्ञापन
पानीपत। शुगर मिल में कैन मैनेजर की पोस्ट से सेवानिवृत्त हो चुके एक अधिकारी की अब दोबारा मिल में ही प्राइवेट ज्वाइनिंग करवाने पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई है। इससे मिल के तकरीबन सभी कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने और यूनियन पदाधिकारियों ने इस पूर्व अधिकारी पर करोड़ों का घोटाला करने के आरोप तक लगाए। कहा कि अभी तक लोकायुक्त के पास मामले की जांच चल रही है। साथ ही दोबारा नियुक्ति पर हड़ताल की चेतावनी भी दी।
प्रकरण की शिकायत उन्होंने मिल प्रबंधक समेत जिला उपायुक्त, शुगर फेडरेशन ऑफ हरियाणा और सहकारिता मंत्री को भी दी है। यूनियन नेताओं का कहना है कि इसके बाद भी अगर उक्त पूर्व अधिकारी की मिल में ज्वाइनिंग करवाई तो इसके खिलाफ यूनियन हड़ताल करने तक का मोर्चा खोल सकती है। इसके खिलाफ शुगर मिल मजदूर संघ ने भी एक दस पेज की चिट्ठी जिसमें उक्त पूर्व अधिकारी पर लगाए गए आरोप और शिकायतों को आला कमान के पास भेजा है।
शुगर मिल मजदूर संघ की ओर से भेजे गए पत्राचार में लिखा गया है कि मिल में तत्कालीन कैन मैनेजर पर करोड़ों रुपये के गबन के आरोप लग चुके हैं। इसकी शिकायत शुगर मिल के शेयर धारक और गांव सिवाह के किसान ने भी की है। इस पर लोकायुक्त में अभी भी जांच चल रही है। इसलिए संबंधित अधिकारी की नियुक्ति पर रोक लगाई जानी चाहिए ताकि दोबारा फिर से ऐसा गबन न हो।
विज्ञापन
ऐसे लगाया था करोड़ों का चूना
शुगर मिल मजदूर संघ के संगठन मंत्री वीरेंद्र राणा ने बताया कि तत्तकालीन कैन मैनेजर पर 2016-17 के आसपास एक समय में एक ही कांटे पर अलग-अलग ट्रॉलियों में सैकड़ों क्विंटल गन्ने के तोल के आरोप लगे थे। इसकी शिकायत भी की गई थी। इस पर अभी भी जांच चल रही है। ये गबन करोड़ों रुपये का था। इसके बाद कैन मैनेजर रिटायर हो गया था। अब फिर से ये अधिकारी शुगर मिल में प्राइवेट ज्वाइनिंग के लिए प्रयासरत है। इससे शुगर मिल के सभी कर्मचारियों में रोष है। अगर ऐसा हुआ तो यूनियन और मिल कर्मचारी हड़ताल तक कर देंगे।
होगी जांच- एमडी
शुगर मिल को कैन मैनेजर की आवश्यकता है। अगर कोई ऐसा अधिकारी इस पोस्ट के लिए प्रयास कर रहा है तो इसकी भी जांच करवाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार जो भी कार्रवाई होगी अमल में लाई जाएगी। -नवदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल पानीपत।