{"_id":"6ad5421ef872298c9407c694","slug":"expressed-displeasure-over-vipin-panchals-expulsion-from-the-bjp-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166244-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विपिन पांचाल के भाजपा से निष्कासन पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विपिन पांचाल के भाजपा से निष्कासन पर जताई नाराजगी
Mon, 19 Oct 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
बैठक में जानकारी देते समाज के लोग। संवाद
सनौली। गोहाना रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सभागार में रविवार को विश्वकर्मा सभा की बैठक हुई। प्रधान राजकुमार पांचाल ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पांचाल समाज के जिलाध्यक्ष व जिला पार्षद शिखा पांचाल के भाई विपिन पांचाल को भाजपा के सनौली मंडल के अध्यक्ष द्वारा पत्र जारी करके छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में विश्वकर्मा समाज ने भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से मुलाकात करके षड्यंत्र के तहत किए गए निष्कासन से अवगत कराने का निर्णय लिया है।
शिवकुमार भीमडा ने बताया कि विपिन पांचाल की बहन शिखा पांचाल जब निर्विरोध जिला पार्षद निर्वाचित हुई थी, तो निर्वाचित होने के बाद भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल में विधायक मनमोहन भड़ाना की पत्नी एवं जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने उसका स्वागत किया था। विपिन पांचाल लगातार भाजपा के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढकर भाग लेता है और पार्टी के लिए काम कर रहा है, ऐसे में बिना कोई नोटिस दिए निष्कासन करना गलत है। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से निष्कासन को वापस लेने की मांग की गई। बैठक में विश्वकर्मा पांचाल सभा के प्रधान रोहतास पांचाल, सुभाष जांगड़ा, संजय धीमान, राजेंद्र पांचाल भंडारी, कप्तान पांचाल, शिवकुमार पांचाल, रामपाल धीमान, कालू धीमान, धर्मवीर धीमान, सतीश धीमान, डॉ. धर्मपाल पांचाल, राममेहर पांचाल, मोनी पांचाल व कपिल पांचाल मौजूद रहे। संवाद