फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Express trains arrived late, passengers troubled

Panipat News: एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से पहुंची, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Express trains arrived late, passengers troubled
पानीपत। ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। लंबे रूट की ट्रेन दो से तीन घंटे की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंच रही है। जिससे यात्रियोंं को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आम्रपाली एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन एक घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही फाजिल्का एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंची है। जिससे यात्रियोंं को ज्यादा समय स्टेशन पर ही काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री रमेश, राहुल और रामानंद ने बताया कि वह सुबह ही स्टेशन पर ट्रेन के निर्धारित समय से पहले पहुंच गए थे लेकिन ट्रेन कई घंटे बीत जाने के बाद भी स्टेशन पर नहीं पहुंची। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही अन्य यात्रियों को भी ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर ही बैठना पड़ा। इस समस्या के लिए कई बार यात्री रेलवे प्रशासन को आगाह कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। जिससे यात्रियोंं को कई घंटों की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेन देरी से पहुंचने का मुख्य कारण लंबे रूट की ट्रेनोंं की पासिंग को माना जाता है। इसके लिए अन्य ट्रेनोंं को रास्ते में खड़े होकर आगे बढ़ने के संकेत का इंतजार करना पड़ता है। जिससे ट्रेन काफी समय तक वही खड़ी रहती है और स्टेशन पर कई घंटों की देरी से पहुंचती है। साथ ही तकनीकी खराबी में ट्रैक पर चल रहे कार्य के कारण भी ट्रेन को आगे बढ़ने का संकेत नहीं मिलता है। जिससे वह वहीं पर
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े रहने को मजबूर है।
ये ट्रेन हो रही लेट
अपलाइन :
आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 6:00 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा एक्सप्रेस सुबह 2:28 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1:05 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 2:22 घंटे की देरी से पहुंची।

डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 27 मिनट की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस सुबह 29 मिनट की देरी से पहुंची। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सुबह 21 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सुबह 30 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस शाम को 24 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed