{"_id":"68dd7d90dfcd8223450cdf17","slug":"explained-the-importance-of-dussehra-panipat-news-c-18-1-knl1006-750469-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दशहरे के महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दशहरे के महत्व बताया
Thu, 02 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
समालखा (वि)। गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जौरासी रोड समालखा में बुधवार को दशहरे का त्योहार मनाया गया। इसमें प्री नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भागलिया। कार्यक्रम की शुरुआत दशहरे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण से हुई। इसके बाद अध्यापकों ने महान कृति रामायण पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया फिर सभी छात्रों ने अपने नकारात्मकता तथा नकारात्मक विचारों को रावण के पुतले में रंग भरकर उसके पुतले के साथ जला दिया। इसी के साथ उन्होंने संकल्प लिया कि वे कभी भी क्रोध व घृणा आदि नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या अभिलाषा कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्या अभिलाषा कादियान मौजूद रहे।