{"_id":"6ae495183303b97ea20edff8","slug":"exhibition-of-weapons-set-up-at-police-lines-school-children-show-keen-interest-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166857-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुलिस लाइन में सजी हथियारों की प्रदर्शनी, उत्सुक हुए स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुलिस लाइन में सजी हथियारों की प्रदर्शनी, उत्सुक हुए स्कूली बच्चे
विज्ञापन
फोटो-29 माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पुलिस स्मृति दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम किया गया। इसमें आधुनिक हथियारों की एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। स्कूली बच्चों ने हथियारों की बनावट और कार्यप्रणाली के बारे में गहरी रुचि दिखाई। इसके साथ बच्चों ने पुलिस बल की कार्यशैली और सुरक्षा उपकरणों को बेहद करीब से समझा।
पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने बताया कि विद्यार्थियों को पुलिस की ड्यूटी और कार्यप्रणाली के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ प्रदर्शनी लगाई गई है। विद्यार्थियों को हथियारों के बारे में बताया गया।
इसके साथ पुलिस लाइन में विशेष मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें पुलिस के जवानों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर आर्टियोस अस्पताल के सहयोग से लगाया। डॉ. जसबीर मलिक व उनकी विशेषज्ञ टीम ने अपनी चिकित्सा उपकरणों के साथ सेवाएं दी। कैंप के दौरान 55 पुलिसकर्मियों के ईसीजी, रक्तचाप, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लगातार ड्यूटी, खानपान की बदलती आदत और दूषित पर्यावरण के कारण अक्सर पुलिसकर्मियों में कई बीमारियां घर कर जाती हैं। इस कैंप के आयोजन का उद्देश्य जवानों को बेहतर स्वास्थ्य देना है।