{"_id":"6043e8cb8ebc3ec89761ecb5","slug":"exhibition-of-taxtile-industry-begin-panipat-news-knl633370104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में बनीं मशीन टेक्सटाइल उद्योग में चीन को दे रही टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में बनीं मशीन टेक्सटाइल उद्योग में चीन को दे रही टक्कर
विज्ञापन
टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए पानीपत में शनिवार को 20वीं तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। ये प्रदर्शनी सोमवार तक चलेगी। इसमें लुधियाना, पानीपत और दिल्ली की कंपनियां अपनी अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई गईं हैं। इस प्रदर्शनी में पानीपत में बनी जैकार्ड मशीनें आकर्षण का केंद्र बनीं हैं। ये मशीनों चीन को टक्कर दे रही है।
एक्सपो एशिया की ओर से आयोजित प्रदर्शनी गारमेक पानीपत का उद्घाटन उद्यमी ललित गोयल और डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने किया। उन्होंने पूरी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अत्याधुनिक मशीनों की जानकारी ली। प्रदर्शनी में प्रिंटिंग, सिलाई, टेक्सटाइल, निटिंग, इलेक्ट्रानिक, जैकार्ड, लॉन्ड्री , फिनिशिंग और मशीनरी का प्रदर्शन किया जा रहा है।
- पानीपत की जैकार्ड का छाया जलवा, एक ही मशीन बनाती है दरी, कारपेट और साड़ी
पानीपत की मदान जैकार्ड फैक्टरी में इलेक्ट्रानिक मशीन जैकार्ड ने जलवा रहा। जैकार्ड एक मिनट में 500 आरएमपी की तेजी से चलती है। इसमें कारपेट, दरी, बाथमेट और साड़ी का उत्पादन हो रहा है। ये मशीन चीन की मशीनों से पीछे नहीं है।
विज्ञापन
- एक साथ चार रंग प्रयोग करने वाली फ्लैट निटिंग मशीन की जा रही पसंद
लुधियाना की ओमेक्स इंटरनेशनल कंपनी की फ्लैट निटिंग मशीन खासी पसंद की जा रही है। ये मशीन फॉर सिस्टम से लैस है। इससे एक दिन में कपड़े के 140 पीस तैयार हो सकते हैं। इससे सर्दियों के कपड़े बनते हैं और एक साथ चार रंगों का कपड़े के निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये इस प्रकार की पहली मशीन है। इससे पहले कपड़े में एक साथ तीन रंग भरने वाली ही मशीन थी।
- म्रशीनों के पार्ट्स में पानीपत निकल रहा आगे
राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित उद्यमी सुखबीर मलिक की कंपनी फ्रेंड्स इंजीनियरिंग वर्क्स मशीनों के पार्ट की प्रदर्शनी कर रही है। ये कंपनी सभी प्रकार की मशीनों के पार्ट का उत्पादन पानीपत में ही कर कीर्तिमान स्थापित कर रही है। पानीपत की बंसल बेल्ट एंड बेअरिंग कंपनी उद्यमियों को अच्छी गुणवत्ता वाले बेयरिंग इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही है। इस प्रदर्शनी में चीन में बनी रजाई और पानीपत में बनी बाथमेट बनाने वाली अल्ट्रासॉनिक मशीन को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।