फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Exams on head, schedule of practical not released

परीक्षाएं सिर पर, नहीं जारी किया प्रैक्टिकल का शेड्यूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Exams on head, schedule of practical not released
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने पहली कक्षा से 12वीं कक्षा तक की परीक्षा का शेड्यूल तो जारी कर दिया है, लेकिन अभी तक 10वीं व 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। विद्यार्थी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हैं लेकिन असमंजस की स्थिति में है कि वे प्रैक्टिकल कार्य कब और कैसे करें।
विज्ञापन

पहली से चौथी कक्षा तक की परीक्षाएं एफएलएन की लर्निंग आउटकम एवं कक्षावार स्किल पासबुक के आधार पर ही ली जाएंगी। पहली से चौथी कक्षा तक की परीक्षा स्कूल स्तर पर ही ली जाएगी। पांचवीं से 12वीं कक्षा तक परीक्षाएं एससीईआरटी के दिशा-निर्देशानुसार की जाएगी। पांचवीं से 12वीं कक्षा की डेटशीट अभी तक जारी नहीं की गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करवाने की बात शिक्षा बोर्ड ने कही है। वहीं, एक अप्रैल से नया सत्र शुरू किया जाएगा। इससे पहले 12वीं तक की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी धनपत राम ने बताया कि विद्यार्थियों का कोर्स लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए भी शिक्षा विभाग अपनी तैयारियों में जुटा है। ज्यादा फोकस 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं पर होगा। परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च से हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21-22 मार्च से आयोजित करवाने की संभावना है। वहीं, नौवीं व 11 की परीक्षाएं 16 मार्च से संभावित हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षा व प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
ये है परीक्षा शेड्यूल-
कक्षा पहली से चौथी- 7 से 10 मार्च
कक्षा पांचवीं से आठवीं- 15 से 27 मार्च
कक्षा नौवीं व 11वीं- 16 मार्च से संभावित
कक्षा 10वीं व 12वीं- 21, 22 मार्च से संभावित
80 अंक का होगा पेपर
छठवीं से 12वीं कक्षा का प्रत्येक पेपर 80 नंबर का होगा। इनमें 40 प्रश्न वैकल्पिक होंगे। एक प्रश्न का एक अंक होगा। बाकी 40 अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के रहेंगे। ये प्रश्न 2 से लेकर 10 अंक तक के होंगे। वहीं, 20 अंक असेस्टमेंट टेस्ट के होंगे।
एक अप्रैल से शुरू होगा अगला सत्र
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय का शेड्यूल है कि सत्र 2021-22 की पहली से लेकर 12वीं कक्षा तक की सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक आयोजित कर ली जाएं। इसके साथ ही पांचवीं से आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी 31 मार्च तक घोषित कर दिया जाए। इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को सत्र 2022-23 शुरू किया जाए।

हरियाणा शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार पहली से चौथी कक्षा की परीक्षाएं 7 से 10 मार्च के बीच होंगी। पांचवीं से आठवीं की परीक्षाएं 15 से 27 मार्च तक होंगी। पहली से चौथी की परीक्षाएं स्कूल द्वारा पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। पांचवीं से आठवीं तक की परीक्षा एससीईआरटी द्वारा मुद्रित किए गए पेपरों के अनुसार ही होगी। बोर्ड कक्षाओं की प्रेक्टिकल व परीक्षाओं तथा नौवीं व 11वीं की परीक्षाओं की तिथि अभी घोषित नहीं की है। - रमेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed