फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Paddy arrivals in markets increased as the weather cleared; the figure has crossed 1.59 lakh metric tonnes.

Panipat News: मौसम साफ होते ही मंडियों में बढ़ी धान की आवक, 1.59 लाख मीट्रिक टन के पार पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals in markets increased as the weather cleared; the figure has crossed 1.59 lakh metric tonnes.
निजी मिलरों और डीलरों ने खरीदा 1.43 लाख मीट्रिक टन धान, सरकारी एजेंसियों का 7,094 मीट्रिक टन उठान बाकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। मौसम साफ होने के बाद जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक बढ़ गई है। कटाई में तेजी आने से किसान रोजाना बड़ी मात्रा में फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। अब तक मंडियों में 1,59,004 मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है।

पानीपत, समालखा, इसराना, बापौली, मतलौडा और बाबरपुर समेत जिले की प्रमुख मंडियों में धान की आवक जारी है। निजी मिलरों और डीलरों ने अब तक 1,43,109 मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदा है, जबकि सरकारी एजेंसियों हैफेड और वेयरहाउस कॉरपोरेशन की खरीद 11,140 मीट्रिक टन से अधिक रही है।
विज्ञापन


सरकारी एजेंसियों की ओर से अब तक 4,046 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है, जबकि 7,094 मीट्रिक टन उठान बाकी है। उठान में तेजी लाने के लिए परिवहन वाहनों की संख्या बढ़ाई गई है। प्रशासन का प्रयास है कि मंडियों में धान का अनावश्यक ठहराव न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठान में तेजी लाने की जरूरत

किसान रामपाल सिंह और सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार मंडियों में फसल की तुलाई और गेट पास की व्यवस्था सामान्य है। उन्हें अधिक इंतजार नहीं करना पड़ रहा, लेकिन धान का उठान तेज करने की जरूरत है, ताकि नई फसल के लिए जगह मिल सके।

आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि सरकारी एजेंसियों और मिलरों के तालमेल से खरीद सुचारु रूप से चल रही है। अब उठान में तेजी लाना जरूरी है।


उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मंडियों में किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होने दी जाएगी। खरीद एजेंसियों, मार्केट कमेटी और ट्रांसपोर्टरों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है। कोताही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन किसानों की पूरी फसल की खरीद सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed