फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Everyone's hearth is invited in the procession.

Panipat News: राममय बना पानीपत, शोभायात्रा में सबका चूल्हा न्यौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Everyone's hearth is invited in the procession.
पानीपत। अयोध्या श्रीराम मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर औद्योगिक नगरी पानीपत राममय होने लगा है। शहर में जगह-जगह राम व हनुमान के चित्र हर किसी को आकर्षित कर रहे हैं और साथ ही शोभायात्रा स्थल पर साफ सफाई और लाइटों से जगमग करने का कार्य भी राम के स्वागत को साफ दिखा रहा है। आम से लेकर खास रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और श्रीराम शोभायात्रा की तैयारियों में अपना योगदान दे रहा है। 21 जनवरी को जीटी रोड पर स्काईलार्क से गुरुद्वारा बाबा जोध सचियार तक निकाली जाने वाली यात्रा में झांकियों की संख्या 300 से बढ़कर 400 पहुंच गई हैं। इसके साथ खान-पान के स्टाल लगाने के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं। ढाई किलोमीटर की यात्रा में भजन टोलियां और स्टाल खास रहेंगे। इसमें शहर समेत पूरे जिले को चूल्हा न्यौत दिया है।
विज्ञापन

श्रीराम शोभायात्रा आयोजन समिति की बैठक शुक्रवार केा जिमखाना क्लब में हुई। जिसमें पूरे आयोजन की समीक्षा की। इसके साथ अयोध्या में राम मंदिर का मॉडल बनाने वाले मुंबई से आए कलाकारों के साथ विस्तार से बातचीत की। मंदिर के प्रारूप का मॉडल भी देखा। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया और शहर विधायक प्रमोद विज ने मंदिर प्रारूप को और सुंदर बनाने को लेकर अपनी राय दी। इस पर काफी चिंतन किया गया। सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा व श्रीअवध धाम सेवा समिति से वेद पाराशर ने विस्तार से कार्यक्रम के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में जीटी रोड पर खाने-पीने के विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए जाएंगे। जिसमें गोलगप्पे, टिक्की, छोले कुलचे, 56 प्रकार के भोग प्रसाद भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सबकी जगह निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने शहर के साथ पूरे जिला इसमें चूल्हा न्यौत है। लोगों से आयोजन में शामिल होने की अपील की। लोग शोभायात्रा देखने के साथ खानपान और भजनों का आनंद लें। इस अवसर पर चेतन तनेजा, विजय सहगल, मुकेश बोस, सूरज दुरेजा, सुनील ग्रोवर, सुरेश अरोड़ा, युद्धवीर रेवड़ी, मुरारी चुघ, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सतीश गंभीर व विनोद धमीजा मौजूद रहे।



पिलरों पर थ्री-डी पेंटिंग
जीटी रोड पर स्काईलार्क से गुरुद्वारा जोध सचियार तक दीवारों व एलिवेटेड हाईवे के पिलरों पर रामायण के पात्रों के चित्र बनाए जा रहे हैं। स्काईलार्क समेत अन्य सरकारी भवनों पर इनका चित्रण किया जा रहा है। पिलरों पर थ्री-डी पेंटिंग बनाई जा रही है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि यात्रा के रूट पर लड़ी लगाई जा रही हैं। विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति अपने आप में इस कार्यक्रम में अमिट छाप छोड़ेगी। उनके कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए ऊपरगामी पुल के नीचे बनाए जाने वाले मंच के सामने ही कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल यहां कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed