फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Every pregnant woman will be examined under Janani Surakshit month.

Panipat News: जननी सुरक्षित माह के तहत हर गर्भवती की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Every pregnant woman will be examined under Janani Surakshit month.
पानीपत। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने जननी सुरक्षित माह शुरू किया है। जननी सुरक्षित माह के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिले में हर गर्भवती की जांच करेंगे। इसके लिए जिले भर में विशेष शिविर लगाने शुरू कर दिए गए हैं। डॉक्टर गांवों व कॉलोनियों में कैंप लगाकर गर्भवतियों की जांच कर रहे हैं। जिन गर्भवतियों में बीपी व एनिमिया की दिक्कत है उनको जिला नागरिक अस्पताल में भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में कमी आने, सिजेरियन व प्री मैच्योर डिलीवरी कम करने के लिए यह प्रयास शुरू किया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रतिदिन की रिपोर्ट सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग हर माह की नौ तारीख को मातृत्व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत जांच शिविर लगाता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जननी सुरक्षित माह शुरू किया है ताकि गर्भवतियों की सही से देखभाल की जा सके। पांच साल में डिलीवरी के दौरान 80 से अधिक गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी हे। इन कैंपों के बावजूद आज भी जिले की 60 फीसदी गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है। नतीजा प्रीमैच्योर डिलीवरी की संख्या बढ़ गई है। रोज औसतन तीन-चार शिशु प्रीमैच्योर पैदा हो रहे हैं। कैंप में डॉक्टर गर्भवतियों को सरकारी सेवाओं के बारे में जागरूक करते हैं ताकि सरकारी सेवाओं का फायदा उठाया जा सके।
विज्ञापन


महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. लिपिका ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग हर माह की नौ तारीख को मातृत्व शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत जांच शिविर लगाता है। महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जच्चा बच्चा को बचाना और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाएं बताना है। अब इन्हीं कैप की तरह जननी सुरक्षित माह शुरू किया गया है। जिले की 60 प्रतिशत से अधिक गर्भवतियों में खून की कमी है। इनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता करना ही उनका उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed