{"_id":"69d17388a77638b4120973f1","slug":"every-fault-in-the-transformer-will-be-accounted-for-online-panipat-news-c-244-1-sknl1016-154944-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रांसफार्मर की हर खराबी का होगा ऑनलाइन हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रांसफार्मर की हर खराबी का होगा ऑनलाइन हिसाब
Sun, 05 Apr 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। अब ट्रांसफार्मरों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। बिजली निगम ने नई डिजिटल व्यवस्था लागू की है। इसके लिए डीटी सर्वे एंड मेंटेनेंस मॉड्यूल शुरू किया गया है, जिसमें ट्रांसफार्मर की स्थिति, खराबी और मरम्मत का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप में उपलब्ध रहेगा।
नई प्रणाली के तहत कर्मचारियों को मौके पर जाकर ट्रांसफार्मर की जांच करनी होगी। इसमें ट्रांसफार्मर की उम्र, केबल और तारों की स्थिति, उनके बदलने की आवश्यकता सहित सभी पहलुओं का आकलन कर ऑनलाइन अपडेट करना अनिवार्य किया गया है। यह ऑनलाइन मॉड्यूल 2 अप्रैल से लागू कर दिया गया है और फिलहाल प्रतिदिन करीब 30 शिकायतों का डेटा सिस्टम में अपडेट किया जा रहा है।
ट्रांसफार्मरों की निगरानी के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लागू किया गया है, जिसके तहत हर शिकायत और मरम्मत कार्य का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में रखा जा रहा है। आने वाले समय में इसे और व्यापक बनाया जाएगा। - आदित्य कुंडू, कार्यकारी अभियंता, अर्बन डिवीजन, पानीपत।