फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Even before installation, there was confusion about new street lights.

Panipat News: लगने से पहले ही नई स्ट्रीट लाइटों में होने लगी बंदरबांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Even before installation, there was confusion about new street lights.
पानीपत।शहर में लगने वाली नई 26 हजार लाइटों के लगने से पहले इनकी बंदरबांट शुरू गई है। शहर के नेता अपने चहेतों को लाइटें देना चाहते हैं। ये आरोप वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद बलराम मकौल ने लगाए हैं। इसके लेकर उन्होंने उपायुक्त को एक शिकायत भी सौंपी है। जिसमें जनहित का हवाला देते हुए निगम से लाइटें दिलवाने की अपील की है। मकौल का कहना है कि ये लाइटें उनके वार्ड के लोगों के लिए आई थी। जिसमें उनके वार्ड के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनके वार्ड 18 में लाइटें न लगाने के प्रकरण की जांच करने की भी डीसी से अपील की है। निवर्तमान पार्षद का आरोप है कि आयुक्त के आदेशों के बाद भी निगम कर्मी उनके वार्ड में लाइटें नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन




डीसी को भेजी शिकायत में निवर्तमान पार्षद मकौल ने कहा कि वार्ड नंबर 18 में पिछले काफी लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। पिछले साल अगस्त 2023 को तत्कालीन आयुक्त के आदेश क्रमांक 4477-4480 के अनुसार निगम अधिकारियों ने वार्ड 18 में लाइट लगवाने के लिए 50 लाइटों की लिस्ट मांगी थी। जो उन्होंने जेई को भेज दी लेकिन इसके बाद भी वार्ड में लाइटें नहीं लगी। जब उन्होंने निगम अधिकारियों से जवाब मांगा तो निगम ने कोई जवाब तक नहीं दिया।
विज्ञापन




इसके बाद मई 2024 में निगम अधिकारियों ने वार्ड में 100 लाइट लगाने के लिए लिस्ट मांगी जिसमें से 60 से 70 के आसपास लोगों की लिस्ट बनाकर जेई को भेज दी लेकिन जून में लाइटें लगाने से मना कर दिया। अगले दिन इसकी शिकायत निगम आयुक्त को दी। उन्होंने वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया लेकिन लाइटें नहीं लगी। इसी प्रकार पिछले दो साल में भी लाइटें नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed