फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Even after three days, no clue was found about the attackers.

Panipat News: तीन दिन बाद भी हमलावरों का नहीं लगा कोई सुराग

Fri, 17 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Even after three days, no clue was found about the attackers.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सिवाह गांव में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व जिला उप प्रधान सुमित को गोली मारने वाले हमलावरों का तीसरे दिन भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस की टीमों ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है। साथ ही नामजद आरोपी जितेंद्र के ठिकानों पर दबिश भी दी। लेकिन अभी तक पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोमवार को कार सवार हमलावरों ने थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के सिवाह गांव में पहुंचकर सुमित को घर से बाहर बुलाकर गोली मारी थी। गोली मारने से पहले विदेशी नंबर से सुमित के पास एक कॉल की गई थी। कॉल करने वाले ने मिलने की बात कही थी। फोन आने के कुछ देर बाद ही उन पर गोली चला दी गई थी। परिजनों ने पहले जमीनी विवाद में फायरिंग होने का शक जाहिर किया था। पुलिस ने जितेंद्र नाम के एक हमलावर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सुमित का अभी शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां पर उनकी हालत में भी सुधार है।
विज्ञापन

पुलिस ने नामजद आरोपी जितेंद्र और उसके साथियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी है। सोनीपत से दिल्ली तक पुलिस टीम दबिश देने पहुंची। इसके बावजूद भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। उधर, घायल के परिजनों ने पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश में टीमें लगातार काम कर रही है। कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-अनिल कुमार प्रभारी, थाना सेक्टर-29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed