{"_id":"698f94423c181d23560ad1c1","slug":"even-after-auto-falls-in-drain-no-solution-is-found-danger-persists-panipat-news-c-244-1-pnp1001-152221-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्रेन में ऑटो गिरने के बाद भी समाधान नहीं, खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्रेन में ऑटो गिरने के बाद भी समाधान नहीं, खतरा बरकरार
विज्ञापन
पानीपत। ड्रेन में ऑटो के गिरने के दो दिन बाद भी नगर निगम ने लोहे की ग्रिल लगाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है, इसके चलते पैदल और वाहन चालकों को हादसे का खतरा सताता है। लोगों का ड्रेन किनारे पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
वीरवार को दोपहर के समय बबैल नाका की ओर से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर ड्रेन में जा गिरा था। राहगीरों ने ऑटो चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। लोगोंं ने निगम पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। ड्रेन के साथ लगती सड़क पर दिनभर जाम लगा रहता है।
स्थानीय निवासी रहीम, लोकेश, रामकुमार और राकेश ने बताया कि पिछले कई वर्षों से ड्रेन किनारे लगी लोहे की ग्रिल टूटी पड़ी है, इसके लिए स्थानीय लोगों ने कई बार कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों को भी लोहे की ग्रिल लगवाने की मांग की है लेकिन गहरी नींद में सो रहे अधिकारी और कर्मचारी नहीं जाग पाए है।
विज्ञापन
वीरवार को दोपहर के समय ड्रेन में ऑटो गिरने के बाद भी निगम अधिकारियों द्वारा कोई राहत कार्य नहीं किया गया है। लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है।