फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Erosion on Yamuna is not being stopped, farmers are forced to cut poplar trees from their fields

Panipat News: यमुना पर कटाव नहीं हो पा रहे बंद, किसान खेतों से पॉपुलर काटने को मजबूर

Fri, 12 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Erosion on Yamuna is not being stopped, farmers are forced to cut poplar trees from their fields
यमुना में पत्थरगढ़ के पास कटी जमीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। यमुना का जलस्तर अब कम हो रहा है। वीरवार को जलस्तर 228.80 मीटर पर आ गया है। यमुना में पानी कम होते ही तटबंध के अंदर जमीन में कटाव लगातार बढ़ रहा है। नवादा-आर, पत्थरगढ़ व खोजकीपुर तीनों में से कहीं भी कटाव बंद करने का काम नहीं शुरू हो गया है। पत्थरगढ़ गांव में करीब 35 एकड़ में कटाव हुआ है। ऐसे में किसान पॉपुलर के पानी में बह जाने के डर से काटकर घर ले जाने को मजबूर हैं।
यमुना में वीरवार को जलस्तर कुछ और कम हुआ। दोपहर बाद करीब एक बजे पानी 228.80 मीटर पर आ गया। पत्थरगढ़ के किसान संजीत, बींदा व वाजीद और नवादा-आर गांव के अली मेहर और रिजवान ने बताया कि यमुना का पानी कम होने पर खेताें में लगातार कटाव हो रहा है। पत्थरगढ़ गांव में 35 एकड़ में कटाव है। यह लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पाॅपुलर के पेड़ बह कर यमुना में जा रहे हैं। इसमें पॉपुलर के पेड़ पानी में बह रहे हैं। सिंचाई विभाग कटाव बंद नहीं कर पा रहा है। ऐसे में पेड़ों को काट घर ले जा रहे हैं। सिंचाई विभाग को कटाव बंद करने का काम युद्धस्तर पर शुरू करना चाहिए। यह कदम समय रहते नहीं उठाया तो नुकसान बढ़ता चला जाएगा। किसानों को मजबूर होकर विरोध करना पड़ेगा।
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर कम हो रहा है। कटाव पर मिट्टी के कट्टे लगाने का काम फिलहाल बंद है। इसको जल्द ही शुरू किया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed