फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Entrepreneurs discussed expansion of industrial area with security

Panipat News: उद्यमियों ने सुरक्षा के साथ औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार पर किया विचार-विमर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs discussed expansion of industrial area with security
पानीपत। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पानीपत इंडस्ट्री पर बड़ा साइबर हमला किया गया। इस दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश के हैकरों ने इंडस्ट्री को हैक करने का प्रयास किया। हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो पाए। इसके साथ ही एक फैक्टरी में कार्यरत सुरक्षाकर्मी के पाक में संपर्क मिले हैं और आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस बात के सामने आने पर उद्यमियों की चिंता बढ़ गई है। इंडस्ट्री हैक करने का दावा पानीपत इंडस्ट्री को सिक्योरिटी देने के लिए बीएसआई व व्रैप कंपनी ने किया है। इस संबंध में शुक्रवार को उद्यमियों की एक कार्यशाला जीटी रोड स्थित गीता सरोवर पोर्टिको में आयोजित की गई। इसमें सुरक्षा के साथ औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

बीएसआई कंपनी की सोशल हेड शम्मी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पानीपत की एक इंडस्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के पाकिस्तानी में बैठे आतंकी से लिंक थे तो इंडस्ट्री पर सिक्योरिटी का खतरा मंडराने लगा। उन्होंने बताया कि बीएसआई कंपनी सोशलिस्ट, सिक्योरिटी व एनवायरमेंटल सिक्योरिटी प्रदान करती है। फैक्टरी के लिए सेफ गार्ड का काम करती है । शम्मी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान काफी इंडस्ट्री को हैक करने का प्रयास किया था। इंडस्ट्री में सिस्टम अपडेड करने के बाद कोई भी हैकर हैक नहीं कर सकता। क्योंकि हैक करते ही सारा डाटा अपने आप ही क्रैश हो जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पानीपत चैप्टर के अध्यक्ष विनोद धमीजा ने बताया कि बीएसआई व व्रैप कंपनी की ओर से ऑडिट सेमिनार का आयोजन कराया। जिसकी पानीपत इंडस्ट्री को बहुत आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि इस सेमिनार में मल्टीपल ऑडिट को खत्म कर केवल एक ऑडिट कराकर व्यापार को तेज गति से आगे बढ़ा सकते हैं। धमीजा ने बताया कि कंपनी के तय मानकों पर काम करेंगे तो व्यापार बढ़ेगा। इसके साथ कंपनी की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपोर्ट एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल व पानीपत उद्योगपति राजीव अग्रवाल व वैभव पालीवाल ने बताया कि हर बायर्स को एक सर्टिफिकेशन की आवश्यकता होती है। इसके लिए अलग-अलग इंडस्ट्री को अलग-अलग सर्टिफिकेशन लेने पड़ते हैं लेकिन व्रैप के आने से सभी प्रमाण पत्र से छुटकारा मिलेगा। बीएसआई कंपनी केवल एक सर्टिफिकेट देगी। जो आने वाले दिनों में व्यापार के लिए बहुत ही लाभदायक होगा। राजीव अग्रवाल ने बताया कि पानीपत में अब केवल तक 10 से 12 इंडस्ट्री की व्रैप कंपनी से ऑडिट कराकर केवल एक सर्टिफिकेट लेती हैं। पानीपत एक्सपोर्टर वैभव पालीवाल ने बताया कि पानीपत इंडस्ट्री के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया । उन्होंने बताया कि पानीपत इंडस्ट्री को ऑडिट की आवश्यकता होती है लेकिन इस कंपनी से ऑडिट करवाने से व्यापार तेज गति से आगे बढ़ेगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस कंपनी से साइबर सिक्योरिटी का भी लाभ मिलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed