{"_id":"693f1e3f126b9d3499092be4","slug":"entrepreneurs-discuss-mexicos-tariffs-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148825-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मैक्सिको के टैरिफ लगाने पर उद्यमियों ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मैक्सिको के टैरिफ लगाने पर उद्यमियों ने किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। अमेरिका के बाद मैक्सिको द्वारा भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से उद्यमियों को मुश्किल में डाल दिया है। शनिवार देर रात हुई इंडस्टि्रयल ट्रेड एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे पर मंथन किया गया। साथ ही स्थानीय स्तर पर उद्यमियों के सामने आने वाली समस्याओं पर भी विचार हुआ।
बैठक में सर्वसम्मति से मनीष अग्रवाल को एसोसिएशन का चेयरमैन चुना गया। शनिवार रात को इंडस्ट्रियल ट्रेड एसाेसिएशन की बैठक हुई। जिसमें में सर्वसम्मति से चेयरमैन मनीष अग्रवाल काे बनाया गया। वाइस चेयरमैन प्रवेश मित्तल, महासचिव किशन गुलाटी, सह सचिव सुरेंद्र शर्मा, कैशियर अमित राेहिल्ला के नाम पर सहमति बनी।
चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने कहा कि वाइस चेयरमैन, महासचिव, सह सचिव, कैशियर के साथ विचार विमर्श करके जल्द की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि यह एसाेसिएशन उद्यमियाें और व्यापारियाें के हिताें काे लेकर बनाया गया है। उनका कहना है कि अमेरिका के बाद अब मैक्सिको ने भी भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। जिस कारण विदेश में कारोबार करने में मुश्किलें आ रही है। ऐसे में सरकार उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानीपत से अधिक प्रदूषण है। दिल्ली में ग्रैप की पाबंदी होती है तो उसे पानीपत में भी लागू कर दिया जाता है। उन्होंने इसमें भी छूट की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी उद्यमियों की कई तरह की समस्याएं हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर काम किया जाएगा। बैठक में विजय तायल, सुनील गुप्ता, प्रवीन भाटिया, विजय, अनिल, हरीश बंसल, गाेपाल तायल, हरबंस लाल खट्टर व अन्य उपस्थित रहे।